Adrak Nimbu Pachak Recipe: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी और खराब खान-पान के कारण पेट में गैस, बदहजमी और भारीपन होना एक आम समस्या बन गई है. कई बार हम राहत पाने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं तो कभी डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका सबसे असरदार समाधान आपकी अपनी रसोई में ही छिपा है. आपके किचन में मौजूद अदरक और नींबू से आप एक ऐसा चमत्कारी पाचक तैयार कर सकते हैं जो न केवल स्वाद में चटपटा हो बल्कि आपकी सेहत और पाचन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.
सामग्री
- अदरक – 100 ग्राम
- नींबू का रस – 4–5 बड़े चम्मच
- काला नमक – 1 छोटी चम्मच
- सेंधा नमक – ½ छोटी चम्मच
- भुना जीरा पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच
- अजवाइन पाउडर – ½ छोटी चम्मच
- हींग – 1 चुटकी
- चीनी या मिश्री पाउडर – 1 छोटी चम्मच (जरुरत के अनुसार)
बनाने की विधि
- अदरक को अच्छे से धोकर छील लें और बहुत बारीक काट लें या कद्दूकस कर लें.
- एक कटोरे में कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें.
- इसमें नींबू का रस मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें.
- अब काला नमक, सेंधा नमक, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च, अजवाइन और हींग डालें.
- अगर हल्की मिठास पसंद हो तो चीनी या मिश्री पाउडर भी मिला लें.
- सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एयरटाइट कांच की बोतल में भर लें.
- खाने के बाद ½ छोटी चम्मच पाचक लें.
- दिन में 1 से 2 बार सेवन करें.
Also Read : Quick Bharwan Tamatar Recipe:10 मिनट में कुकर में बनाएं ढाबा स्टाइल टेस्टी भरवां टमाटर
Also Read : Khaja Mithai Recipe: परतों वाली कुरकुरी खाजा मिठाई,बस 3 चीजों से ऐसे करें तैयार
Also Read : Gajar ki Rasmalai Recipe: गाजर का हलवा छोड़िए, इस सर्दी बनाएं यह नई और शाही मिठाई
