कहीं आप दोस्त के लिए सिर्फ टाइमपास तो नहीं? पहचानें ये इशारे

Signs Of Fake Friendship: दोस्ती में बराबरी और अहमियत बहुत जरूरी होती है, लेकिन अगर आपका दोस्त आपको नजरअंदाज करता है, सिर्फ जरूरत पर याद करता है या समय नहीं देता, तो समझिए आप उसके लिए प्राथमिकता नहीं, बल्कि सिर्फ एक विकल्प बनकर रह गए हैं.

Signs Of Fake Friendship: दोस्ती जीवन का सबसे खूबसूरत रिश्ता होता है, जिसमें भरोसा, समझ और अपनापन शामिल होता है. लेकिन हर दोस्ती सच्ची और गहरी नहीं होती. कई बार हम भावनाओं में आकर ऐसे लोगों को भी खास मान लेते हैं, जो हमें उतनी अहमियत नहीं देते. ऐसे रिश्तों में हम धीरे-धीरे खुद को नजरअंदाज होता हुआ महसूस करते हैं. इसलिए जरूरी है कि समय रहते कुछ संकेतों को पहचान लिया जाए, ताकि आप समझ सकें कि सामने वाला आपको अपनी प्राथमिकता मानता है या सिर्फ एक विकल्प की तरह देखता है.

कौन से हैं वो 6 लक्षण 

जरूरत पड़ने पर ही याद करना

अगर आपका दोस्त सिर्फ तभी कॉल या मैसेज करता है जब उसे कोई काम हो, तो ये साफ संकेत है कि आप उसकी प्राथमिकता नहीं हैं.

आपके लिए समय न निकालना

हर बार बिजी होने का बहाना बनाना और आपके साथ समय न बिताना दिखाता है कि आप उसके लिए खास नहीं हैं.

आपकी बातों को नजरअंदाज करना

आप अपनी बातें शेयर करते हैं, लेकिन सामने वाला ध्यान नहीं देता या बात बदल देता है—तो ये भी एक बड़ा संकेत है.

प्लान्स में आपको आखिरी में शामिल करना

अगर आपको हर बार आखिरी वक्त पर बुलाया जाता है, तो समझिए आप उनकी पहली पसंद नहीं हैं.

आपकी खुशी या दुख में शामिल न होना

सच्चा दोस्त आपके हर सुख-दुख में साथ देता है. अगर ऐसा नहीं है, तो रिश्ते पर सोचने की जरूरत है.

हमेशा आपको ही कोशिश करनी पड़ती है

दोस्ती दोनों तरफ से निभाई जाती है. अगर हमेशा आप ही पहल कर रहे हैं, तो ये असंतुलन सही नहीं है.

यह भी पढ़ें: Relationship Tips: प्यार और समझदारी से निभाएं रिश्ता, अपनाएं ये 15 गोल्डन रूल्स

यह भी पढ़ें: सुबह की ये 8 आदतें बदलेगी आपकी लव लाइफ, रिश्ता होगा मजबूत, पार्टनर बोलेगा- भगवान ऐसी किस्मत सबको दें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >