Easy Ice Cream Recipe: गर्मियों के मौसम में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने का मजा ही कुछ अलग होता है. बच्चे हों या बड़े, हर किसी को आइसक्रीम बहुत पसंद आती है. बाहर की आइसक्रीम स्वादिष्ट जरूर होती है, लेकिन घर पर बनी आइसक्रीम ज्यादा साफ-सुथरी और हेल्दी होती है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको किसी खास मशीन की जरूरत नहीं होती. इस आर्टिकल में हम आपके लिए 5 आसान और टेस्टी आइसक्रीम रेसिपी लेकर आए हैं, जिन्हें आप कम समय और कम सामग्री में घर पर ही बना सकते हैं. ये रेसिपी न सिर्फ बनाने में सरल हैं, बल्कि हर किसी को पसंद भी आएंगी.
वनीला आइसक्रीम
1 कप क्रीम, 1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क, 1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस और क्रीम को अच्छे से फेंट लें. इसमें कंडेंस्ड मिल्क और वनीला एसेंस मिलाएं. अच्छी तरह मिक्स करके फ्रीजर में 6-7 घंटे के लिए रख दें.
चॉकलेट आइसक्रीम
1 कप क्रीम, 1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क, 2 चम्मच कोको पाउडर इन सब को मिलाने के बाद क्रीम को फेंटें, फिर उसमें कोको पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क डालकर मिलाएं. इसे कंटेनर में डालकर जमने के लिए रख दें.
आम (मैंगो) आइसक्रीम
1 कप आम का पल्प, 1 कप क्रीम, 1/2 कप चीनी इन सभी सामग्री को मिक्सर में ब्लेंड करें. फिर इसे कंटेनर में डालकर 6-8 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें.
स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम
1 कप स्ट्रॉबेरी (कटी हुई), 1 कप क्रीम को मिलाकर आप स्ट्रॉबेरी को पीस लें. उसमें क्रीम और चीनी मिलाकर अच्छे से मिक्स करें. फ्रीजर में रखकर जमाएं. इसके बाद ये एक स्वादिष्ट आइसक्रीम बन जाएगी.
कुल्फी स्टाइल आइसक्रीम
कुल्फी जैसा आइसक्रीम बनाने के लिए आपको चाहिए 1 लीटर दूध, 1/2 कप चीनी, 4-5 इलायची. ड्राई फ्रूट्सदूध को गाढ़ा होने तक उबालें. इसमें चीनी, इलायची और ड्राई फ्रूट्स डालें. ठंडा होने पर मोल्ड में डालकर फ्रीजर में जमाएं.
यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं ताजगी से भरपूर 5 चटनियां, जो गर्मी में देंगी राहत
यह भी पढ़ें: गर्मियों में ट्राई करें हाई प्रोटीन सलाद, शेफ अरुणा ने बताई रेसिपी
