चाहकर भी नहीं निकाल पा रहें नकारात्मक विचारों को मन से? ये टिप्स फॉलो करें

नकारात्मक विचार जीवन की खुशियों और सफलता को रोक सकते हैं, डॉ. हंसा योगेंद्र के आसान और प्रभावी पॉजिटिव थिंकिंग टिप्स से जानिए.

5 Ways to Get Rid of Negative Thoughts: मन में नकारात्मक विचार आना बहुत सामान्य है, लेकिन अगर मन लगातार नकारात्मकता से भरा रहे तो इंसान अपने जीवन की संभावनाओं को कभी पूरा नहीं कर पाता.  डॉ. हंसा योगेंद्र (द योगा इंस्टीट्यूट की निदेशक, प्रसिद्ध योग गुरु, लेखिका और शोधकर्ता) के अनुसार, जीवन में रोशनी और अवसर हमेशा मौजूद रहते हैं, लेकिन अगर हमारा मन अंधकार से भरा हो, तो हम उन्हें देख ही नहीं पाते.

डॉ. हंसा योगेंद्र कहती हैं – अवसर और खुशियां हमारे भीतर ही होती हैं, लेकिन नकारात्मक सोच हमें उन्हें देखने से रोक देती है. इसलिए सबसे पहले हमें अपने विचारों को बदलना होगा.

नकारात्मक विचारों छुटकारा कैसे पाएं? यहां पढ़ें (5 Ways to Get Rid of Negative Thoughts)

1. हम जैसा सोचते हैं, वैसा ही महसूस करते हैं और वैसा ही जीवन बनता है. इसलिए पॉजिटिव सोच रखना बहुत जरूरी है.

2. हर समय बुरा ही होगा ऐसा सोचने से डर और तनाव बढ़ता है. इसके बजाय समाधान और संभावनाओं पर ध्यान दें.

3. जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, लेकिन हमारा नजरिया तय करता है कि जीवन आसान लगेगा या मुश्किल.

4. हर समस्या के साथ एक अवसर भी होता है. अगर हम समस्या के बजाय अवसर देखें, तो जीवन बेहतर हो सकता है.

5. खुश रहना, कृतज्ञ रहना, ध्यान और योग करना – ये सब मन की नकारात्मकता दूर करते हैं.

यह भी पढ़ें: मन को मजबूत बनाने के लिए पढ़ें बीके शिवानी के 6 पॉजिटिव थॉट्स जो बदल देंगे आपकी लाइफ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >