घर छोटा है तो क्या हुआ? ये 5 मेन गेट डिजाइन आपके आशियाने को देंगे रॉयल बंगले जैसा लग्जरी लुक

Main Gate Design Ideas: घर छोटा है तो जरूरी नहीं कि उसका मेन गेट भी साधारण ही दिखे. सही डिजाइन और थोड़ा स्मार्ट टच आपके छोटे से घर को भी बाहर से काफी स्टाइलिश और लग्जरी बना सकता है. स्लाइडिंग से लेकर फोल्डिंग और वुड-मेटल गेट तक, ये 5 डिजाइन घर की पूरी रंगत बदल देंगे.

Main Gate Design Ideas: जब भी हमारे घर कोई मेहमान, रिश्तेदार या फिर पड़ोसी आता है, तो उसकी नजर सबसे पहले हमारे घर के मेन गेट पर ही पड़ती है. हमारे घर का मेन गेट सिर्फ हमारी सिक्योरिटी करने का जरिया नहीं है, बल्कि यही आपके पूरे घर का पहला लुक और इंप्रेशन भी तय करता है. बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि अगर उनका घर या फिर प्लॉट छोटा है, तो वह बाहर से बहुत बड़ा, सुंदर या फिर लग्जरी नहीं दिख सकता है. लेकिन, जब वे किसी डिजाइनर या जानकार से बात करते हैं, तो उन्हें यह समझ में आता है कि किस तरह से सही मेन गेट का डिजाइन चुनकर वे अपने छोटे से घर को भी बेहद स्टाइलिश, बड़ा और लग्जरी लुक दे सकते हैं. एक सही रंग, मटेरियल और डिजाइन का अगर आप चुनाव कर लेते हैं, तो आपके छोटे से घर की भी पूरी रंगत बदल सकती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 5 सिंपल लेकिन स्टाइलिश मेन गेट के डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके घर को बिल्कुल ही नया और शानदार लुक देने का काम करेंगे.

modern main gate designs

छोटे घर के लिए जरूर ट्राय करें स्लाइडिंग गेट

अगर आपका घर छोटा है, तो उसके लिए स्लाइडिंग गेट सबसे बेहतरीन चॉइस साबित हो सकता है. जो नॉर्मल दरवाजे होते हैं, वे बाहर या अंदर की तरफ खुलते हैं, जिसकी वजह से गाड़ी खड़ी करने या फिर आने-जाने की जगह काफी हद तक घिर जाती है. लेकिन जो स्लाइडिंग गेट होता है, वह दीवार के साथ एक तरफ सरक जाता है. इस गेट की वजह से जगह की बर्बादी बिल्कुल भी नहीं होती है. अगर आप इस गेट के लिए ब्लैक या फिर डार्क ग्रे रंग का चुनाव करते हैं, तो आपका छोटा सा घर भी बहुत ही मॉडर्न और लग्जरी लगने लगता है.

sliding main gate

ये भी पढ़ें: छोटे बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना कमरा लगेगा और भी छोटा और घुटा-घुटा

मेटल एंड वुड कॉम्बो भी है बेहतरीन चॉइस

अगर आप अपने छोटे से घर को एक रॉयल और सुंदर लुक देना चाहते हैं, तो मेटल और लकड़ी के मिक्स डिजाइन वाला यह मेन गेट आपके लिए परफेक्ट चॉइस साबित हो सकता है. इसमें बाहर का जो फ्रेम होता है, वह या तो काले लोहे का या फिर स्टील का होता है. वहीं बीच में जो पट्टियां होती हैं, वे लकड़ी की होती हैं. आप अगर चाहें तो असली लकड़ी की जगह पर वुड-प्लास्टिक (WPC) की पट्टियां भी लगवा सकते हैं. इन पट्टियों पर बारिश और धूप का असर बिल्कुल भी नहीं होता है और साथ ही यह दिखने में भी सिंपल और क्लासिक लगता है.

metal and wood combo gate

फ्रॉस्टेड ग्लास और स्टील गेट का चुनाव

आजकल के नए घरों में कांच यानी कि ग्लास का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है. अगर आप भी कांच का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो मेन गेट के लिए फ्रॉस्टेड यानी कि धुंधले कांच का इस्तेमाल स्टील या फिर एल्युमिनियम के फ्रेम के साथ कर सकते हैं. फ्रॉस्टेड ग्लास होने की वजह से बाहर से गुजर रहे किसी भी इंसान को घर के अंदर का कुछ भी नहीं दिखता है. इससे आपके घर का लुक भी बेहतर होता है और प्राइवेसी भी बरकरार रहती है. इस गेट से सूरज की रोशनी थोड़ी सी छनकर अंदर आती है, जिस वजह से घर का फ्रंट बहुत ही ज्यादा शानदार और पहले से बड़ा दिखाई देने लगता है.

frosted glass main gate design

ये भी पढ़ें: घर आने वाला हर मेहमान करेगा तारीफ, मेन गेट को रॉयल लुक देने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

घर को ट्रेंडी लुक देने के लिए लेजर-कट जाली गेट

अगर आप अपने घर को एक बिल्कुल नया और ट्रेंडी लुक देना चाहते हैं, तो लेजर-कट जाली गेट आपके लिए सबसे बेहतरीन चॉइस साबित हो सकता है. इस तरह के गेट में मशीनों की मदद से लोहे या स्टील की चादर पर सुंदर-सुंदर पैटर्न और जाली काट दी जाती है. इस बात का खास ख्याल रखें कि छोटे घर के लिए बहुत ज्यादा भरे हुए डिजाइन चुनने के बजाय हल्का और कम काम वाला जाली पैटर्न चुनें. इससे गेट भारी नहीं लगता और घर का लुक बहुत ही साफ-सुथरा और लग्जरी आता है.

laser cut jali gate

अगर जगह कम है तो मुड़ने वाला फोल्डिंग गेट

अगर आपके घर के बाहर बहुत ही कम जगह है और आपके पास स्लाइडिंग गेट तक लगाने की जगह नहीं है, तो ऐसी सिचुएशन में आप बाई-फोल्डिंग यानी कि मुड़ने वाले गेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस गेट की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि यह खुलते समय दो या फिर तीन परतों में मुड़कर एक तरफ हो जाता है, जिस वजह से जगह का इस्तेमाल बहुत ही कम होता है. इसके साथ अगर आप बाउंड्री दीवार पर सिंपल ग्रिल और अच्छी लाइट्स लगाते हैं, तो छोटा सा गेट भी काफी चौड़ा और अट्रैक्टिव दिखता है.

bi-folding main gate

ये भी पढ़ें: घर आते ही सबसे पहले इन 5 चीजों पर जाती है मेहमानों की नजर, अच्छा इंप्रेशन बनाना है तो आज ही सुधार लें इन्हें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >