2 June Ki Roti: आखिर क्या है ‘2 जून की रोटी’ का मतलब, जानकर हो आप भी हो जाएंगे हैरान

2 June Ki Roti: आखिर ऐसा क्यों कहा जाता है कि 2 जून की रोटी सबको नहीं मिलती हैं.ये सिर्फ एक कहावत नहीं है, करोड़ों भूखे पेटों की हकीकत और संघर्ष का प्रतीक है.तो चलिए फिर जानते हैं कि क्या कहानी छिपी 2 जून की रोटी के पीछे.

2 June Ki Roti: 2 जून की रोटी सबको नसीब नहीं होती है.अब आप सोच रहे होंगे कि आज 2 जून है और किसे भला आज के दिन रोटी नहीं मिलेगी.लेकिन फिर लोगों के मन में ये सवाल तो जरूर आता हैं कि आखिर ऐसा क्यों कहा जाता है कि 2 जून की रोटी सबको नहीं मिलती हैं.ये सिर्फ एक कहावत नहीं है, करोड़ों भूखे पेटों की हकीकत और संघर्ष का प्रतीक है.तो चलिए फिर जानते हैं कि क्या कहानी छिपी 2 जून की रोटी के पीछे.

कहां से आई 2 जून की रोटी की कहावत

हमने बचपन में कई तरह की कहावत को सुना है.उनमे से कुछ ऐसे कहावत है जिनका मतलब हम आज तक नहीं जानते हैं.जैसे कि नौ सौ चूहे खाके बिल्ली चले हज को, सांप भी मर गया लाठी भी नहीं टूटी, इन्ही में से एक है ‘ दो जून की रोटी’.‘ दो जून की रोटी’ का मतलब है दो वक्त की रोटी जुटाना.यह कहावत अवधि भाषा से लिया गया गई जिसमें ‘ जून’ का अर्थ होता है ‘समय’.बहुत से गरीब तबकों के लिए यह कहावत जिंदगी की सच्चाई है, सुबह रोटी मिल गई तो जरूरी नहीं है कि शाम की भी मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh Tourist Place: आधा भारत नहीं जानता हिमाचल प्रदेश का छुपा हुआ ये गाँव, जानिए कैसे पहुंचे यहां 

सोशल मीडिया में खूब वायरल होते हैं मीम 

आज के समय में सोशल मीडिया पर ‘2 जून की रोटी’ को लेकर खूब मीम्स और जोक्स बनाए जाते हैं.खासकर 2 जून की तारीख आने पर .आज भी 2 जून की रोटी से संबंधित मीम्स खूब जोर शोर से वायरल हो रहे  हैं.

यह भी पढ़ें: Latest Mehndi Design For Bridesmaids: बन्नो की सहेली के लिए ऐसे डिजाइन, जिसे मुड़ कर देखेगा हर कोई उनके हाथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >