10-Minute Recipes Ideas: अगर आप भी अक्सर जल्दी में रहते हैं और कम टाइम में टेस्टी रेसिपी तैयार करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप 5 ऐसी रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं जो आसानी से 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं.
पीनट बटर बनाना टोस्ट करें ट्राई
आप फटाफट से पीनट बटर बनाना टोस्ट को बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए ब्रेड में बटर लगाकर हल्का सा टोस्ट कर लें. अब इस पर पीनट बटर लगाएं. अब इसके ऊपर केले के स्लाइस रखें और चाहें तो थोड़ा शहद डाल दें. यह कॉम्बिनेशन खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है.
फ्रूट योगर्ट करें ट्राई
अगर आप कुछ ठंडा और रिफ्रेशिंग खाना चाहते हैं, तो फ्रूट योगर्ट ट्राई करें. दही में अपने पसंदीदा कटे हुए फल जैसे सेब, केला, अंगूर या स्ट्रॉबेरी मिला दें. ऊपर से थोड़ा शहद या ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे और टेस्टी बना सकते हैं. ये बहुत जल्दी तैयार हो जाता है.
मसाला पापड़ करें ट्राई
अगर आप कुछ चटपटा खाना चाहते हैं तो आप मसाला पापड़ को ट्राई कर सकते हैं. पापड़ को सेक लें या माइक्रोवेव में क्रिस्प कर लें. इसके ऊपर बारीक कटे प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया पत्ती को डालें. थोड़ा नमक, चाट मसाला और नींबू का रस डालकर सर्व करें.
पीनट चाट करें ट्राई
अगर आप झटपट से चाट खाना चाहते हैं तो पीनट चाट एक अच्छा ऑप्शन है. उबले हुए या भुने मूंगफली में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया मिलाएं. ऊपर से नींबू का रस, नमक और चाट मसाला डालें. सभी चीजों को मिक्स करें. इस तरह से आप पीनट चाट तैयार कर सकते हैं.
इंस्टेंट वेज सैंडविच करें ट्राई
जब जल्दी में कुछ बनाना हो, तो वेज सैंडविच सबसे आसान ऑप्शन है. ब्रेड स्लाइस पर बटर या चटनी लगाएं. इसके ऊपर खीरा, टमाटर, प्याज और उबले आलू की स्लाइस रखें. नमक, काली मिर्च छिड़कें और दूसरे ब्रेड से कवर करें. आप चाहें तो इसे तवे पर डालकर सेंक भी सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Sev Ki Sabji: अब तीखे स्वाद की तलाश खत्म, घर पर झटपट बनाएं सेव की सब्जी
यह भी पढ़ें: Rajbhog Ice Cream: स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे बाजार का स्वाद, बिना झंझट के घर पर बनाएं शाही राजभोग आइसक्रीम
