बरवाडीह. जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने रविवार को खुरा पंचायत के चमरडीहा गांव में मुख्य पथ से सुरेश साव के घर तक बनने वाले पीसीसी पथ निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. इस दौरान उपस्थित अतिथियों व लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर योजना का शिलान्यास किया. मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि यह सड़क भले ही छोटी है, लेकिन स्थानीय लोगों के आवागमन के लिए काफी महत्वपूर्ण है. उन्होंने बताया कि सड़क अधूरी होने से ग्रामीणों को लंबे समय से आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था और इसकी मांग लगातार की जा रही थी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह, राजद प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी, उप मुखिया सुनीता देवी, पूर्व मुखिया हुलास सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस प्रसाद, प्रेम कुमार, कमलेश सिंह, संजय यादव, अवधेश प्रसाद, अंतु प्रसाद, प्रीतम प्रसाद, सुजीत कुमार आदि मौजूद थे.
एसआइआर को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला दिशा-निर्देश
एसआइआर को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला दिशा-निर्देश
