World Diabetes Day 2022: आज है डायबिटीज डे, जानें इसका इतिहास, जानें थीम और डाइट

World Diabetes Day 2022: हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है. लोगों को इस बीमारी के बारे में जानकारी देने के लिए हर साल इस दिन ये दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 1991 में हुई थी.

World Diabetes Day 2022:  विश्व मधुमेह दिवस प्रति वर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है. वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाने की शुरुआत साल 1991 में हुई थी.इस बीमारी को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना बेहद आवश्यक है. लोगों को इस बीमारी के बारे में जानकारी देने के लिए हर साल वर्ल्ड डायबिटीज डे (World Diabetes Day 2021) को मनाया जाता है.

वर्ल्ड डायबिटीज डे का इतिहास

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, करीब 422 मिलियन लोग साल 2014 से डायबिटीज के मरीज है. इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 1991 में हुई थी. इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन और विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने लोगों के बीच मधुमेह के बारे में जागरूकता फैलाने के मकसद से इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी. 14 नवंबर 1922 को इंसुलिन की खोज करने वाले वैज्ञानिक सर फ्रेडरिक बैंटिंग का जन्मदिन होता है. शरीर में शुगर की मात्रा को सही रखने में इंसुलिन बहुत बड़ा रोल प्ले करता है.

एक दिन में 6 से 7 बार लें आहार

जब भी खाना खाते हैं तो खाना ग्लूकोज में बदल जाता है. उस वक्त इंसुलिन नाम का हॉर्मोन उसे खून में जाने से रोकता है. डायबिटीज पेंशट के शरीर में इंसुलिन की कमी हो जाती है. परिणामस्वरूप ग्लूकोज को खून में मिलने से नहीं रोक पाता. डायबिटीज पेशेंट थोड़ी-थोड़ी गैपिंग के साथ 6 से 7 बार खाना खाएंगे तो बार-बार शरीर में इंसुलिन बनेगा. इससे ग्लूकोज थोड़ा बनेगा और कम इंसुलिन भी उसे कंट्रोल कर लेगी. यानी कि दिन भर में थोड़ी गैंपिंग के बीच खाना शुगर पेशेंट के लिए लाभकारी होगा. साथ ही ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा.

क्या खा सकते हैं

  • साबुत अनाज, ओट्स, चने का आटा, मोटा अनाज

  • टोंड दूध सहित दही और मट्ठा

  • रेशे वाली सब्जियां जैसे- मटर, फलिया, गोभी, भिंडी, पालक सहित बाकी हरे पत्तेदार सब्जियां

  • छिलके वाली दालें

  • ओमेगा 3 फैटी एसिड वाले तेल

  • फल में पपीपा, सेब, संतरा और अमरूद ज्यादा फायदेमंद

क्या ना खाएं

आलू, शकरकंद, आम, अंगूर, खजूर, केला, चुकंदर और गाजर का

ये डाइट चार्ट कर सकते हैं फॉलो

3 मुख्य आहार- ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर
3 से 4 बार स्नैक्स- इसमें आप 2-3 बार फल खा सकते हैं. इसके अलावा कुछ हेल्दी स्नैक्स जैसे कि स्प्राउड्स, सूप और ओट्स भी ले सकते हैं.
लिक्विड- डायबिटीज पेशेंट एक दिन में कम से कम 8 से 10 बार पानी जरूर पिएं. इसके अलावा वो लिक्विड में नींबू पानी, छाछ और टोंड दूध भी ले सकते हैं.

इसे दो प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है

टाइप-1 मधुमेह: यह तब होता है जब अग्न्याशय पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन करने में विफल रहता है.
टाइप-2 मधुमेह: यह मधुमेह का सबसे सामान्य प्रकार है. इस स्थिति में शरीर इंसुलिन का ठीक से उपयोग नहीं कर पाता है. इसे इंसुलिन प्रतिरोध (Insulin resistance) कहा जाता है. टाइप-2 मधुमेह होने का मुख्य कारण मोटापा और व्यायाम की कमी है.

मधुमेह का भार

भारत में:

  • भारत में मधुमेह एक बढ़ती हुई चुनौती है, जिसकी अनुमानित 8.7% आबादी 20 और 70 वर्ष के आयु वर्ग की है.

  • इंटरनेशनल डायबिटीज़ फेडरेशन ‘डायबिटीज़ एटलस’ ने वर्ष 2019 में, भारत को शीर्ष 10 मधुमेह से पीड़ित  देशों में रखा.

  • मधुमेह और अन्य गैर-संचारी रोगों की बढ़ती व्यापकता शहरीकरण, गतिहीन जीवन शैली, अस्वास्थ्यकर आहार, तंबाकू का उपयोग जैसे कारकों के संयोजन से प्रेरित है.  

वैश्विक स्तर पर

  • आज विश्व में लगभग 6% आबादी अर्थात् 420 मिलियन से अधिक लोग टाइप-1 या टाइप-2 मधुमेह हैं.

  • यह एकमात्र प्रमुख गैर-संचारी रोग है जिसका लोगों में कम होने के बजाय ज्यादा होने का ज़ोखिम बढ़ रहा है.

  • यह गंभीर कोविड-19 संक्रमणों के साथ जुड़ी अन्य प्रमुख बीमारियों के साथ उभरा है.
    वर्ष 2021 में अफ्रीका में अनुमानित 24 मिलियन लोग मधुमेह के साथ जी रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >