Drinks For Thyroid: थायराइड को काबू में रखता है ये ड्रिंक्स, आयुर्वेद में भी बताया गया है

Drinks For Thyroid: आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे थायराइड में कौन सा जूस पीना चाहिए. अगर आप थायराइड के मरीज हैं तो इसके बारे में आपको जानकारी जरूर होनी चाहिए..

Drinks For Thyroid: थायराइड के मरीज आपको हर घर में एक मिल जाएंगे. यह एक गंभीर बीमारी है. शुरुआत के दिनों में लोग इस बीमारी के बारे में समझ नहीं पाते हैं, जो धीरे-धीरे खतरनाक रूप ले लेती है. अगर आप थायराइड की दवा लें रही हैं तो इसके साथ-साथ हम आपको कुछ आयुर्वेदिक जूस के बारे में बताएंगे जिसे पीने से इसे कंट्रोल किया जा सकता है.

थायराइड के लिए बेस्ट ड्रिंक लौकी

अगर आप थायराइड के मरीज हैं तो आपके लिए बेस्ट ड्रिंक लौकी है. इसे अगर आप सुबह खाली पेट एक कप पीते हैं तो इससे आपका थायराइड लेवल कम होने लगेगा. लौकी का जूस शरीर में एनर्जी के साथ-साथ ताकत भी बढ़ता है.

थायराइड के लिए बेस्ट जूस गाजर

गाजर का जूस थायराइड के मरीजों के लिए सबसे अच्छा माना गया है. अगर थायराइड का मरीज रोज आधा गिलास या फिर पूरा गिलास गाजर का जूस पीता है तो बहुत कम समय में वह इस बीमारी पर कंट्रोल पा सकता है.

थायराइड के लिए बेस्ट ड्रिंक है जलकुंभी

थायराइड के लिए बेस्ट जूस जलकुंभी का है. इसे पीने से थायराइड कंट्रोल में रहता है. जलकुंभी का ड्रिंक बनाने के लिए एक कप इसका पत्ता लें और उसमें दो सेब को काटकर पीस लें और ऊपर से नींबू का रस मिला लें और इसे पीएं. इससे न सिर्फ आपकी थायराइड की समस्यां दूर होगी बल्कि वजन भी कम होगा.

थायराइड में पिएं चुकंदर का जूस

थायराइड में कौन सा जूस पीना चाहिए तो आपको बता दें चकुंदर का सबसे अच्छा मा जाता है. इसे रोजाना पीने से थायराइड कंट्रोल में रहता है. इसके साथ ही शरीर में आयरन की कमी भी नहीं होती है.

Also Read: आयुर्वेद के अनुसार इन बीमारियों के लिए रामबाण है अर्जुन की छाल, जानें कैसे बनाएं काढ़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >