Weight Loss Diet: वजन घटाना हुआ आसान, बस अपने नाश्ते में शामिल करें ये 4 चीजें, डायटीशियन ने बताया

Weight Loss Diet: तेजी से वजन घटाने के लिए नाश्ते में क्या खाया जाए चलिए डायटीशियन से आज हम इस लेख के जरिए जानते हैं...

Weight Loss Diet: तेजी से वजन घटाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं. हालांकि इसके बावजूद भी वजन कम होने का नाम नहीं लेता है. बढ़ते वजन के कारण शरीर में कई तरह की गंभीर समस्या होने लगती है. इसे कंट्रोल करने के लिए कुछ लोग जिम जाते हैं तो कुछ दवा खाते हैं. चलिए डायटीशियन मोनिका जी से जानते हैं वजन घटाने के लिए नाश्ते में क्या खाना चाहिए.

अंडा

वजन घटाना है तो नाश्ते में अंडा को जरूर शामिल करें. क्योंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा सबसे अधिक पाया जाता है. इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता और भूख भी नहीं लगती है. अगर आप वजन घटाने की प्लान बना रहे हैं तो अंडा खाएं. इसमें कैलोरी कम होती है लेकिन इससे वजन तेजी से कम किया जा सकता है.

केला

वजन घटाने के लिए सबसे बेस्ट केला होता है. इसे खाने वजन तेजी से कम तो होता ही है साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को हेल्दी रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं. केला में कम कैलोरी होता है और फाइबर अधिक पाया जाता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और भूख भी कम लगती है. केला खाकर भी वजन को कम किया जा सकता है.

Also Read: आज मनाया जा रहा है मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे, जानिए महिलाओं को पीरियड्स में क्या ध्यान रखना चाहिए?

जई का दलिया

वजन किसी को घटाना है तो जई का दलिया खाएं. यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है. नाश्ते में जई का दलिया खा सकते हैं. इसमें मौजूद फाइबर वजन तो घटाएगा ही साथ ही पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करेगा.

चिया बीज

तेजी से वजन कम करना है तो नाश्ते में चिया सीड्स को सामिल करना शुरू कर दें. इसमें मौजूद फाइबर वजन घटाने में मदद तो करता ही है साथ ही ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है.

Also Read: भीगे हुए बादाम खाने के 5 सबसे बड़े फायदे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >