Soaked Chia Seeds: भीगे हुए चिया सीड्स सेहत के लिए है खजाना, जानिए इसके 4 सबसे बड़े फायदे

Soaked Chia Seeds: भीगे हुए चिया सीड्स सेहत के लिए सबसे अधिक लाभकारी माना गया है. चिया सीड्स को सेहत के लिए खजाना कहा जाता है. चलिए जानते हैं भीगा हुआ चिया सीड्स खाने के फायदे...

Soaked Chia Seeds: चिया सीड्स के बारे में तो सभी ने सुना होगा. कुछ लोग चिया सीड्स का सेवन भी करते होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं को चिया सीड्स हमारे सेहत के लिए कितना फायदेमंद है. छोटे-छोटे काले रंग के बीज सेहत के लिए खजाना है. अगर आप नियमित चिया सीड्स का सेवन करते हैं तो आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं. चलिए जानते हैं चिया सीड्स को पानी में भिगोकर खाने के फायदे…

चिया सीड्स में कौन से पोषक तत्व होते हैं?

छोटा सा दिखने वाले चिया सीड्स में कैल्शियम, आयरन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम, फाइबर, प्रोटीन और फोस्फोरस आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं. अगर आप चिया सीड्स को पानी में भिगोकर खाने से आपको दोगुने फायदा मिलेगा.

वजन कम में सहयोग

मोटापा को तेजी से घटाना है तो चिया सीड्स को पानी में भिगोकर खाना शुरू कर दें. चिया सीड्स में कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर अधिक पायी जाती है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो भीगे हुए चिया सीड्स खाएं.

हड्डियों मजबूत करें

अगर आपकी हड्डियां कमजोरी हो गई हैं या फिर आपके पैर में दर्द रहता है तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है. ऐसे में अगर आप रातभर पानी में भीगे हुए चिया सीड्स का सेवन करते हैं तो आपकी हड्डियां मजबूत होगी.

Also Read: मखाना खाने के ये हैं 4 जबरदस्त और सबसे बड़े फायदे
Also Read: लाल मूली खाने के ये हैं 5 सबसे बड़े लाभ

पाचन तंत्र मजूबत करें

भीगे हुए चिया सीड्स खाने से पाचन तंत्र मजूबत बना रहता है. क्योंकि चिया सीड्स में फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है, जो पेट के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होती है. अगर आप चिया सीड्स का सेवन करते हैं तो आपको पेट की गैस, कब्ज और अपच जैसी परेशानियां कभी नहीं होगी.

हार्ट को हेल्दी रखें

पानी में चिया सीड्स को भिगोकर खाते हैं तो इससे आपको दिल से जुड़ी परेशानियों और बीमारियों से निजात मिलेगा. चिया सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो हार्ट को हेल्दी रखने का काम करते हैं.

Also Read: सुबह नियमित पिएं नींबू की चाय, मिलेंगे ये 5 सबसे बड़े फायदे

Also Read: टमाटर का जूस पीने से होते हैं ये 4 फायदे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >