Roasted Pumpkin Seeds: कद्दू के बीज को भूनकर खाने के 5 अद्भुत फायदे

Roasted Pumpkin Seeds: कद्दू के बीज को अगर आप भूनकर खाते हैं तो इसका अच्छा प्रभाव आपके सेहत पर पड़ेगा. चलिए जानते हैं कद्दू के बीज को भूनकर खाने के फायदे...

Roasted Pumpkin Seeds: कद्दू का बीज सभी ने अपने बचपन में जरूर खाया होगा. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कद्दू के बीज में कैल्शियम, फाइबर, जिंक, मैग्नीशियम, आयरन जैसे पोषक तत्व भी होते हैं जो सेहत के लिए सबसे अधिक लाभकारी होते हैं. हम इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे कद्दू के बीज को भूनकर खाने के फायदे

डायबिटीज कंट्रोल में रखें

कद्दू का बीज डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे अधिक लाभकारी होता है. ऐसा इसलिए क्योकि कद्दू के बीज में मैग्नीशियम होता है जो डायबिटीज को कंट्रोल में रखता है. अगर आप कद्दू के बीज को भूनकर खाते हैं तो यह ब्लड शुगर लेवल को काबू में तो रखेगा ही साथ ही आपका सेहत सही रहेगा.

हार्ट दुरुस्त रखें

कद्दू के बीज भले ही छोटे होते हैं लेकिन इसमें सेहत का खजाना छिपा हुआ है. आमतौर पर लोग कद्दू के बीज को फेंक देते हैं लेकिन अगर आप इसे भुनकर खाते हैं तो इसका अच्छा असर आपके हार्ट पर पड़ेगा. कद्दू के बीज एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हार्ट के जोखिम को कम करते हैं और दिल को दुरुस्त रखते हैं.

पाचन में मदद करें

कद्दू के बीज को अगर आप भुनकर खाते हैं तो इससे आपका पाचन सही रहेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि कद्दू के बीज में फाइबर होता है जो पाचन से संबंधित बीमारियों से बचाने में मदद करता है.

Also Read: एक महीने तक चुकंदर का जूस पीने से क्या होता है?

आंखों के स्वास्थ्य में मदद करे

भुने हुए कद्दू के बीज में विटामिन ई और कैरोटीनॉयड जैसे एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाते हैं और आंखों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं.

नींद की गुणवत्ता को बेहतर करें

भुना हुआ कद्दू के बीज में ट्रिप्टोफ़ैन भी होता है जो नींद की गुणवत्ता को सही करने में मदद करता है. अगर आपको अच्छी नींद नहीं आती है तो कद्दू के बीज को भुनकर खाना शुरू कर दें. इस बीज को खाते हैं नींद भी आने लगेगी और आपका तनाव भी कम होगा.

Also Read: करेले की सब्जी ही नहीं इसके जूस में भी छिपा है सेहत का खजाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >