Roasted Garlic in Ghee: घी में भुना हुआ लहसुन खाने के 5 जबरदस्त और अद्भुत फायदे

Roasted Garlic in Ghee: लहसुन को घी में भूनकर खाने से सेहत को अनेकों लाभ मिलता है. चलिए जानते हैं घी में भुना हुआ लहसुन खाने के 5 सबसे बड़े फायदों के बारे में विस्तार से...

Roasted Garlic in Ghee: लहसुन और घी दोनों सेहत के लिए लाभदायक है. सदियों से लोग घी में लहसुन को भूनकर खाते हुए आ रहे हैं. कुछ लोग कच्चा लहसुन खाना पसंद करते हैं तो कुछ पका हुआ. अगर आप भी लहसुन को घी में भूनकर खाते हैं तो आपके शरीर को कई फायदे मिलते हैं. डायटीशियन मोनिका जी बताती हैं कि लहसुन और घी में कैल्शियम,विटामिन डी, ए, बी, कॉपर, फोस्फोरस, फाइबर जैसे तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी है. चलिए जानते हैं लहसुन को घी में भूनकर खाने के फायदे…

हार्ट रहे दुरुस्त

लहसुन को घी में भूनकर खाने से आपका सेहत दुरुस्त रहेगा. अगर हार्ट को हेल्दी रखना है तो लहसुन को घी में भूनकर खाना शुरू कर दें. इससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है साथ ही हार्ट से जुड़ी बीमारियों से भी निजात मिलता है. इसलिए सभी को घी में लहसुन को भूनकर जरूर से जरूर खाना चाहिए.

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करें

अगर आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ गई है तो लहसुन को घी में भूनकर खाना शुरू कर दें. क्योंकि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आप रोजाना घी में लहसुन को भूनकर खाते हैं तो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में बना रहेगा.

पाचन के लिए

लहसुन और घी दोनों सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. अगर आप रोजाना लहसुन को घी में भूनकर खाते हैं तो इससे आपका पाचन दुरुस्त रहेगा. लहसुन खाने से कब्ज, एसिडिटी और अपच की समस्या से निजात मिलेगा.

Also Read: दूध में ये 3 चीजें मिलाकर पिएं, लोहे जैसा बन जाएगा शरीर

सांस से जुड़ी समस्या

लहसुन को अगर आप घी में भूनकर खाते हैं तो सांस से जुड़ी बीमारियों से निजात मिलेगा. क्योंकि लहसुन और घी में मौजूद पोषक तत्व सांस से जुड़ी परेशानियां जैसे अस्थमा, सांस लेने में तकलीफ आदि जैसी गंभीर समस्या को दूर करता है. इसलिए सभी को लहसुन को घी में भूनकर खाना चाहिए.

इम्यून करें मजबूत

अगर आप अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं तो लहसुन को घी में भूनकर खाना शुरू कर दें. यह आपके शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है और इन्फेक्शन और अन्य बीमारियों से लड़ने में मदद करता है. इसलिए सभी को रोजाना लहसुन को घी में भूनकर खाना शुरू कर दें.

Also Read: भुने हुए चना और शहद खाने के 5 सबसे बड़े फायदे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >