Mushroom: डायटीशियन ने बताया मशरूम खाने के चौंका देने वाले फायदे

Mushroom: मशरूम खाने से होने वाले फायदों के बारे में आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे डायटीशियन मोनिका जी से, तो चलिए जानते हैं विस्तार से..

Mushroom: मशरूम खाना बहुत कम लोगों को पसंद होता है. वैसे तो यह शुद्ध शाकाहारी है लेकिन इसका टेस्ट बिल्कुल ही अलग होता है. हाई प्रोटीन से भरा मशरूम हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं जो लोग इसे खाना पसंद नहीं करते हैं वह भी आज से इसे खाने लगेंगे. हम आज डायटीशियन मोनिका जी से जानेंगे मशरूम खाने से सेहत को कौन से लाभ मिलते हैं. तो चलिए जानते हैं विस्तार से…

मशरूम में कौन से पोषक तत्व पाए जाते है ?

दरअसल मशरूम में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जैसे कि विटामिन सी, बी, डी, प्रोटीन, कॉपर, फॉस्फोरस, पोटैशियम आदि, जो हमारे सेहत के लिए सबसे अधिक जरूरी होते हैं. इसके साथ ही यह हमे कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाते हैं.

पाचन के लिए

डायटीशियन मोनिका जी का कहना है कि जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या होती है उन्हें अपने डाइट में मशरूम को जरूर शामिल करना चाहिए. इसे खाने से पेट और आंतों सभी हेल्दी रहते हैं. यह हमारे शरीर में गुड बैक्टीरियां को बढ़ाने में मदद करते हैं. इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले माइक्रोबायोम और बैक्टीरिया आंतों के लिए हेल्दी होते हैं. आप चाहे तो मशरूम का उपयोग सलाद के रूप में भी कर सकते हैं.

वजन कम करने में

जो लोग वजन को कम करना चाहते हैं उन्हें अपने डाइट में मशरूम को जरूर शामिल करना चाहिए. क्योंकि इससे बहुत तेजी से वजन कम किया जा सकता है. फाइबर से भरपूर मशरूम अगर आप खाते हैं तो पूरा दिन आपका पेट भरा-भरा रहेगा और आपको भूख भी कम लगेगी. यह हमारे शरीर में हार्मोन को संतुलित करता है और वजन बढ़ने से रोकता है.

Also Read: इन 6 फलों को खाने से हड्डियां होती हैं मजबूत, डायटीशियन से जानिए

Also Read: गर्मियों में सलाद खाने का सही समय क्या है? डायटीशियन मोनिका जी से जानिए

डायबिटीज को कंट्रोल करने में

मोनिका जी कहती हैं को जो लोग शुगर यानी डायबिटीज के मरीज हैं उनके लिए मशरूम काफी फायदेमंद रहेगा. इसमें कार्बोहाइड्रेट्स के साथ शुगर लेबल को कंट्रोल करने के गुण पाए जाते हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी लाभकारी होते हैं. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो अपने डाइट में इसे जरूर शामिल करें.

एनीमिया दूर करने में

किसी के शरीर में खून की कमी है तो उसे मशरूम का सेवन करना आज से ही शुरू कर देना चाहिए. क्योंकि मशरूम में फॉलिक एसिड और आयरन पाया जाता है जो हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है. अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है तो आज से ही अपने डाइट में मशरूम को शामिल करें. क्योंकि इसे खाने से बहुत तेजी से खून बनता है और एनीमिया जैसी समस्याओं से निजात मिलता है.

Also Read: अस्थमा को करें कंट्रोल, बस अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >