Malaika Fitness Secret: मलाइका अरोड़ा की तरह चाहिए फिगर तो आज से ही शुरू कर दें ये 4 एक्सरसाइज

Malaika Fitness Secret: मलाइका अपनी फिटनेस के लेकर फैंस के बीच काफी छायी रहती हैं. चलिए जानते हैं मलाइका अरोड़ा फिट रहने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करती हैं.

Malaika Fitness Secret: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आज के समय में अपनी फिटनेस को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं. आए दिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत और हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. हर कोई आज के दौर में मलाइक अरोड़ी की तरह फिट और सेहतमंद दिखना चाहता है. अगर आप भी मलाइका की तरह फिट फिगर चाहती हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिसे अपनाकर आप परफेक्ट फिगर पा सकती हैं. चलिए जानते हैं पूरी डिटेल…

मलाइका अरोड़ा करती हैं रोप स्किपिंग

एक्ट्रेस मलाइका फिट रहने के लिए रोप स्किपिंग करती हैं. यह एक तरह की कार्डियो एक्सरसाइज है जिसे करने से वजन तेजी से कम होता है. अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो रोप स्किपिंग करना शुरू कर दें. इसे करने से आपकी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ में भी सुधार होगा.

मलाइका करती हैं जंपिंग जैक्स

मलाइका की तरह परफेक्ट फिगर चाहिए तो जंपिंग जैक्स करें. इसे करने से न सिर्फ सेहत के लिए कई तरीकों से फायदे मिलते हैं बल्कि हार्ट भी हेल्दी रहता है. जंपिंग जैक्स करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और वजन भी तेजी से कम होता है.

Also Read: सिर्फ बाल ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है बादाम का तेल

मलाइका करती हैं माउंटेन क्लाइंबर्स

अपनी परफेक्ट फिगर के लिए मलाइका हर रोज एक्सरसाइज करती हैं. मलाइका हर रोज माउंटेन क्लाइंबर्स करती हैं. इसे करने से शरीर तो स्वस्थ रहेगा ही साथ ही फेफड़ों में ऑक्सीजन का संचार भी सही तरीके से होता है. इसे करने से वेट लॉस में भी मदद मिलता है.

Also Read: आयुर्वेद के इन नुस्खों से करें बीपी कंट्रोल

मलाइका करती हैं इन-आउट्स

मलाइका की तरह फिट फिगर चाहिए तो इन-आउट्स एक्सरसाइज करना शुरू कर दें. इससे वजन तेजी से कम होता है. अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो हर रोज इन-आउट्स करना शुरू कर दें. इससे पैरों की मांसपेशियां भी एक्टिव रहती हैं है और वजन भी तेजी से कम होता है.

Disclaimer: इस खबर में बताए गए टिप्स, तरीकों की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. इसे केवल एक सुझाव की तरह आप ले सकते हैं. कोई भी उपचार लेने से पहले डॉक्टर्स से एक बार जरूर पूछे, सभी अमल करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >