Jaggery and Hot Water: गुड़ खाकर गर्म पानी पीने के 5 अद्भुत फायदे

Jaggery and Hot Water: गुड़ के साथ गर्म पानी पीने से इसका अच्छा असर सेहत पर पड़ता है. चलिए लेख में जानते हैं गुड़ खाकर गर्म पानी पीने के फायदे...

Jaggery and Hot Water: गुड़ खाने के बाद अगर आप गर्म पानी पीते हैं तो इसका अच्छा असर सेहत पर पड़ता है. आयुर्वेद में बताया गया है कि गुड़ खाने से पेट से जुड़ी बीमारियां नहीं होती है. क्योंकि गुड़ में कैल्शियम, आयरन, जिंक, कॉपर और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए लाभकारी होता है. चलिए जानते हैं गुड़ खाकर गर्म पानी पीने के फायदे…

पाचन से जुड़ी दिक्कत

गुड़ खाकर गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र से जुड़ी दिक्कतों को दूर किया जा सकता है. क्योंकि गुड़ और गर्म पानी शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है जिससे एसिडिटी की समस्या को दूर किया जा सकता है. अगर आप रोजाना गुड़ खाने के बाद गर्म पानी पीते हैं तो इससे पेट में गैस, कब्ज आदि से निजात मिलेगा.

एनर्जी बढ़ाएं

गुड़ खाने के बाद गर्म पानी पीने से शरीर में एनर्जी बढ़ता है. क्योंकि गुड़ में कैल्शियम होता है जो थकान को दूर करता है और शरीर में एनर्जी बढ़ाने का काम करता है. अगर आप कामकाज के दौरान थके हुए महसूस करते हैं तो गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन करना शुरू कर दें.

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

गर्म पानी के साथ गुड़ के सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है. क्योंकि गुड़ में मौजूद पोषक तत्व इम्यूनिटी को बढ़ता है साथ ही शरीर की कमजोरी दूर करता है.

किडनी के लिए

गुड़ खाकर गर्म पानी पीने से शरीर को कई सारे लाभ मिलते हैं. गुड़ में मौजूद पोषक तत्व शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालते हैं और शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करते हैं. गर्म पानी के साथ गुड़ खाते हैं तो इससे आपकी किडनी को भी फायदा मिलेगा.

खून साफ करें

गर्म पानी के साथ गुड़ खाने से शरीर में गंदा खून साफ होता है. क्योंकि गुड़ में मौजूद पोषक तत्व खून साफ करने में अहम भूमिका निभाता है. गुड़ खाकर गर्म पानी पीने से खून तो साफ होगा ही साथ ही आप बीमारियों से बचे रहेंगे.

Also Read: दही के साथ रोटी खाने के 5 सबसे बड़े फायदे

Also Read: सिर्फ 2 महीने में वजन करें गेन, पिएं वजन तेजी से बढ़ाने वाला यह ड्रिंक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >