Health Tips: क्या होता है जब आप हर रात सोने से पहले चबाते हैं 2 इलायची, जानें चौंकाने वाले फायदे

Health Tips: अगर आप रात को सोने से पहले सिर्फ दो इलायची चबाना शुरू कर दें तो इससे आपके सेहत को कई तरह के फायदे हो सकते हैं. आज हम आपको इन्हें फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं.

Health Tips: प्रकृति के पास ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जिनके फायदे हमारे सेहत के लिए काफी ज्यादा होते हैं. इन्हीं चीजों में से एक चीज है इलायची. इसका इस्तेमाल हमारे घरों में काफी ज्यादा किया जाता है. इलायची (Cardamom) को अक्सर हम चाय और खाने की चीजों में डालते हैं ताकि उसका स्वाद बेहतर हो सके. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका इस्तेमाल सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं किया जाता है बल्कि इसका इस्तेमाल आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी कर सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके सेहत को होने वाले हैं जब आप लगातार सिर्फ एक महीने तक हर रात सोने से पहले सिर्फ दो इलायची चबाना शुरू कर देते हैं तब. तो चलिए इन फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा

अगर आपके पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो ऐसे में आपको हर रात सोने से पहले इलायची चबाना शुरू कर देना चाहिए. ऐसा करने से आपको कुछ ही समय में पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे

ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां

हाई ब्लड प्रेशर

अगर आपका ब्लड प्रेशर हमेशा हाई रहता है तो ऐसे में भी आपको रात को सोने से पहले इलायची चबाना चाहिए. नियमित तौर पर ऐसा करने से आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रह सकता है.

मुंह की दुर्गंध से छुटकारा

अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती है तो ऐसे में आपको हर रात सोने से पहले इलायची जरूर चबाना चाहिए. सिर्फ दो इलायची की कलियां आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Health Tips: शरीर में दिख रहे इन संकेतों को कभी न करें इग्नोर, किडनी खराब होने की तरफ करते हैं इशारा

वजन कंट्रोल में रखने में

अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है और आप उसे कम करना चाहते हैं तो ऐसे में भी आपको हर रात सोने से पहले दो इलायची चबानी शुरू कर देनी चाहिए. जब आप नियमित तौर पर ऐसा करते हैं तो आपके बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद मिल सकती है.

बेहतर मेंटल हेल्थ

अगर आप अपने मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सोने से पहले इलायची जरूर चबाना चाहिए. ऐसा करने से आपकी मेंटल हेल्थ बेहतर होती है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: किचन में इस्तेमाल की जाने वाली ये चीजें बनती है कैंसर का कारण, आज ही पाएं छुटकारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >