Health Tips: कोलेस्ट्रॉल को करना चाहते हैं कम? इन तरीकों से करें अदरक का सेवन

Health Tips: कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं. ऐसे में आप अपने डाइट में अदरक के इस्तेमाल को बढ़ा दें, आइए जानते हैं कैसे करें अदरक का सेवन.

Health Tips: अदरक मे औषधिय गुण होने के कारण इसका सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर में होने वाली सूजन से लेकर सर्दी-खांसी की परेशानी को कम कर सकता है. इसके साथ ही अगर आप शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, तो इस स्थिति में अदरक का नियमित रूप से सेवन करना आपके लिए करगार हो सकता है. एक अध्ययन से पता चला है कि अदरक में ऐसे औषधिय गुण पाए जाते की जिसका इस्तेमाल करने से आपके शरीर से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स जैसी समस्यों से निजात पाया जा सकता है. अदरक में जिंजरोल नामक गुण मौजूद होता है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अदरक में हाइपोलिपिडेमिक एजेंट होता है जो कोलेस्ट्रॉल को घटाकर लिपिड प्रोफाइल में सुधार लाता है. आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए अदरक किस तरह फायदेमंद साबित हो सकता है.

गुड़ और अदरक का सेवन करें

गुड़ और अदरक का सेवन करने से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है. अदरक और गुड़ का सेवन करने के लिए आप अदरक को कद्दूकस कर लें, और इसमे गुड़ मिलाकर खाएं यह काफी अच्छा लगेगा और सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा. अदरक और गुड़ खाने से शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम किया जा सकता है.

हेल्थ से जुड़े ट्रेडिंग खबरें को यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Health Tips: बीमारियों से मिलेगा निजात, आज से ही शुरू कर दें अदरक के पाउडर का इस्तेमाल

यह भी पढ़ें: Health Tips: खजूर के बीजों को फेंकने की ना करें गलती, जानें इनके गजब के फायदे

कच्चे अदरक को चबाएं

कच्चे अदरक का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. यदि आप रोज सुबह खाली पेट कच्चे अदरक को चबाकर गुनगुना पानी पीते हैं तो यह काफी हद तक आपके शरीर से कोलेस्ट्रॉल को कम करता है.

यह भी पढ़ें: Health Tips: देखते ही देखते आपकी किडनियां हो जाएंगी डैमेज, आज ही इन आदतों से बनाएं दूरी

अदरक का पानी पिएं

कच्चे अदरक का पानी पिने से भी आपके शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है. इसके लिए आप अदरक का रस निकल लें इसमे थोड़ा शहद मिलाकर पीयें. आप चाहें तो रत में अदरक के एक टुकड़े को एक गिलास पानी में रख दें, और सुबह खाली पेट इस पानी को पी लें यह भी काफी फायदेमंद होता है. इसके नियमित इस्तमाल से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Health Tips: खजूर खाने से मिलते हैं सेहत को कई फायदे, आप भी जानें 

नींबू अदरक की चाय पिएं

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप अदरक और नींबू की चाय भी पी सकते हैं. इसके लिए पैन में 1 कप पानी डालकर उबाल लें, अब इसमें थोड़ा अदरक कसकर डाल दें और और हल्का चीनी, चायपत्ति को डालकर पानी को 10 मिनट तक उबालें और फिर छान लें. अब इसमें आधा नींबू का रस मिलाएं और इसको पी लें.

यह भी पढ़ें: Health Tips: शरीर के इन संकेतों की ना करें अनदेखी, हो सकती है कैल्शियम की कमी 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Astha Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >