Health Tips: डायबिटीज के मरीज बेफिक्र होकर खा सकते हैं ये फल, नहीं बढ़ता ब्लड शुगर लेवल

Health Tips: आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन डायबिटीज के मरीज बिना किसी डर या फिर चिंता के कर सकते हैं. इन फलों के सीमित सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता नहीं है.

Health Tips: आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में डायबिटीज एक आम स्वास्थ्य समस्या के रूप में उभरा है. हमारे देश में इस रोग से ग्रसित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. हमारे तेजी से बदलते लाइफस्टाइल का असर हमारे शरीर पर पड़ता है, जिसमे सही डायट न लेना भी शंमिल है. डायबिटीज को कंट्रोल करना एक बहुत बड़े चुनौती के रूप में सामने आता है. इस बीमारी में ज्यादा ध्यान आपकी खाने पीने पर रोक से जुड़ी हुई है. ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए आपको ऐसा डायट लेने को कहा जाता जिसके सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़े नहीं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काम की होने वाली है जो डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन डायबिटीज के मरीज बिना किसी डर या फिर चिंता के कर सकते हैं. ये सभी फल आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देते हैं.

बेरीज

बेरीज जैसे कि स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी आदि फलों में अंटीऑक्सिडेन्टस भरपूर मात्रा में पाई जाती है. इनमें फाइबर और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व भी मिलते हैं. शुगर के मरीजों के लिए यह फल फायदेमंद हो सकते हैं. ये बेरीज शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद कर सकते है.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां

ये भी पढ़ें: Health Tips: इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, फेफड़े खराब होने से पहले के हैं संकेत

ऐपल

ऐपल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इस फल को छिलके के साथ सेवन करें. सेब में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. यह इंसुलिन लेवल को मेन्टेन करके रखने के लिए ज्यादा फायदेमंद है.

पपीता

पपीता भी हमारे आस पास आसानी से मिल जाता है. यह फल न केवल ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मददगार होता है बल्कि डाइजेस्टिव सिस्टम और मेटबॉलिस्म को भी सही करता है.

ये भी पढ़ें: HMPV Virus: क्या कोरोना की ही तरह घातक साबित होगा एचएमपीवी वायरस? जानें WHO का क्या है कहना

जामुन

जामुन शुगर के मरीजों के लिए बहुत उपयोगी है. जामुन के पोषक गुण के साथ ही इसका ग्लाइसेमीक इंडेक्स भी कम होता है. जामुन के बीज का भी उपयोग डायबिटीज में किया जा सकता है.

खट्टे फल

संतरा, नींबू जैसे सिट्रस फलों को डायबिटीज में काफी फायदेमंद माना जाता हैं. इन फलों में विटामिन, मिनेरल्स और फाइबर होते हैं, इनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी काफी कम होती है. इनपुट: श्वेता वैद्य

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्या आप भी करते हैं दूध के साथ अंडे का सेवन? हो सकती है ये समस्याएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >