Fennel With Milk: सौंफ वाला दूध पीने के 4 सबसे बड़े फायदे

Fennel With Milk: सौंफ वाला दूध हर किसी को पीना चाहिए. आइए डायटीशियन से जानते हैं सौंफ वाला दूध पीने के सबसे बड़े फायदे...

Fennel With Milk: सौंफ वाला दूध सेहत के लिए अमृत माना जाता है. अगर आप सौंफ वाला दूध नहीं पीते हैं तो आज हम इसके ऐसे फायदे का बारे में बताएंगे, जिसे जानकर आप सौंफ वाला दूध पीना शुरू कर देंगे. डायटीशियन मोनिका जी बताती हैं कि सौंफ में कम कैलोरी होती है. इसके साथ ही सौंफ और दूध में कैल्शियम, फाइबर, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम और सोडियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए सबसे अधिक जरूरी होते हैं. आइए मोनिका जी से जानते हैं सौंफ वाला दूध पीने के लाभ के बारे में…

हार्ट के लिए

डायटीशियन मोनिका जी बताती हैं कि अगर कई व्यक्ति रोजाना सौंफ वाला दूध पीते हैं तो उसका हार्ट हेल्दी रहेगा. क्यों सौंफ में फाइबर काफी अधिक होता है जो दिल के लिए बेस्ट माना जाता है. सौंफ वाला दूध पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल सही रहता है और शरीर में कभी भी खून की कमी नहीं होती है.

पाचन रहे दुरुस्त

सौंफ वाला दूध पाचन के लिए सबसे अच्छा होता है. सौंफ वाला दूध पीने से पेट की गैस और अपच जैसी समस्याओं से निजात मिलता है. क्योंकि सौंफ वाले दूध में कई सारे ऐसे पोषक तत्व जो पाचन संबंधी परेशानियों को कम करने में मदद करते हैं.

Also Read: दही में गुड़ मिलाकर खाने के 4 सबसे बड़े फायदे

इम्यूनिटी बूस्टर करें

शरीर का इम्यूनिटी लेवल सही रखना है तो सौंफ वाला दूध पीना शुरू कर दें. क्योंकि सौंफ वाला दूध में बहुत अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. इसलिए सभी को रोजाना एक गिलास सौंफ वाला दूध जरूर पीना चाहिए.

वजन कंट्रोल करें

अगर आप वजन कंट्रोल कर रहे हैं तो सौंफ वाला दूध भी पीना शुरू कर दें. ऐसा इसलिए क्योंकि सौंफ वाला दूध पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहेगा, जिससे आपको भूख कम लगेगी जो वजन कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है.

Also Read: खाली पेट दूध का सेवन सेहत के लिए गलत या सही? जानिए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >