Dry Ginger With Honey: सोंठ में शहद मिलाकर खाने के ये हैं 5 सबसे अच्छे फायदे

Dry Ginger With Honey: सोंठ को अगर आप शहद में मिलाकर खाते हैं तो बीमारियां आपसे कोसों दूर रहेंगी. सोंठ और शहद दोनों एक साथ खाने के फायदे.. चलिए जानते हैं...

Dry Ginger With Honey: सोंठ और शहद दोनों अगर आप एक साथ खाते हैं तो इसका बहुत ही अच्छा प्रभाव आपके सेहत पर देखने को मिलेगा. सोंठ को अगर आप शहद में मिलाकर खाते हैं तो आपसे कई गंभीर बीमारियां भी दूर रहेंगी. डायटीशियन पूनम जी बताती हैं कि सोंठ और शहद में आयरन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम, विटामिन ए सी, जिंक आदि पाए जाते हैं. ये सभी पोषक तत्व हमारे सेहत के लिए सबसे जरूरी है. हम जानेंगे सोंठ और शहद मिलाकर खाने के फायदे…

वजन तेजी से घटाने में

बढ़ते वजन से अगर आप जूझ रहे हैं तो सोंठ और शहद को मिलाकर खाना शुरू कर दें. सोंठ और शहद मिलाकर खाने से वजन तेजी से कम होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि सोंठ और शहद में फाइबर होता है जो वजन तेजी से घटाने में सबसे अधिक मदद करता है.

सर्दी-खांसी से निजात

सोंठ और शहद दोनों मिलाकर खाते हैं तो सर्दी और खांसी से निजात मिलेगा. अगर आपको काफी लंबे वक्त से सर्दी और खांसी है तो एक चम्मच शहद और एक चम्मच सौंफ का पाउडर मिल लें और दोनों को एक साथ सेवन करें.

Also Read: रोज अदरक का पानी पीने के ये हैं 5 सबसे बड़े फायदे

अस्थमा दूर करें

जो लोग अस्थमा के मरीज है उनके लिए सोंठ और शहद दोनों काफी लाभदायक हैं. जब आप रोजाना शहद और सोंठ मिलाकर खाते हैं तो इससे आपका फेफड़ा अंदर से मजूबत होगा. इसके साथ ही रेस्पिरेट्री सिस्टम ठीक रहेगा.

शारीरिक कमजोरी दूर करें

सोंठ में शहद मिलाकर अगर आप खाते हैं तो इससे आपकी शारीरिक कमजोरी दूर होगी. सोंठ और शहद दोनों का प्रयोग आप किसी भी उम्र में कर सकते हैं. अगर किसी को ऐसा लग रहा है कि उसके शरीर में कमजोरी हो गई है तो सोंठ और शहद मिलाकर खाना शुरू कर दें. इससे आपके शरीर को ताकत मिलेगी.

हड्डियां मजबूत करें

सोंठ में शहद मिलाकर खाने से हड्डियां मजबूत रहती हैं. जिन लोगों के पैरों में दर्द रहता है उसे रोजाना एक चम्मच सोंठ और उसमें शहद मिलाकर खाएं. इससे हड्डियों का दर्द और सूजन से निजात मिलेगा.

Also Read: करेले का एक शॉर्ट के हैं 5 सबसे बड़े फायदे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >