Dark Chocolate: डार्क चॉकलेट खाने के 5 बड़े फायदे

Dark Chocolate: डार्क चॉकलेट सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. शायद ही कोई इसके फायदे के बारे में जानता होगा. चलिए जानते हैं डार्क चॉकलेट खाने के फायदे...

Dark Chocolate: चॉकलेट सभी को पसंद होता है. कुछ लोग डार्क चॉकलेट खाना पसंद करते हैं. अगर आप भी उन्हीं लोगों में एक हैं जो डार्क चॉकलेट खाना पसंद करते हैं तो क्या आप इसके फायदे के बारे में जानते हैं. आज हम इस लेख में जानेंगे डार्क चॉकलेट खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से…

हार्ट के लिए

डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं. अगर आप रोजाना सही मात्रा में डार्क चॉकलेट खाते हैं तो इससे आपका दिल सेहतमंद रहेगा.

ब्लड प्रेशर के लिए

डार्क चॉकलेट में कोको पाया जाता है जो नाइट्रिक ऑक्साइड के प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करता है जो ब्लड वेसल्स को चौड़ा करने में मदद करता है. जिसके कारण ब्लड प्रेशर कंट्रोल में बना रहता है.

Also Read: इन आयुर्वेदिक तरीकों से दूर हो सकती हैं आयरन की कमी

कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल

डार्क चॉकलेट खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है जबकि गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है. अगर आप सही मात्रा में रोजाना डार्क चॉकलेट खाते हैं तो इससे खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम किया जा सकता है.

सूजन से राहत

डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो हमारे शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है. यह हार्ट के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है.

Also Read: लीची खाने के 6 बड़े फायदे

तनाव कम करने में

डार्क चॉकलेट खान से तनाव को कम किया जा सकता है. कुछ शोध में पाया गया है कि डार्क चॉकलेट मे मौजूद पोषक तत्व तनाव हार्मोन कोर्टिसोल के स्तर को कम करता है. इससे तनाव कम होता है साथ ही हृदय रोग के लिए भी काफी लाभकारी होता है.

Disclaimer: इस खबर में बताए गए टिप्स, तरीकों की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. इसे केवल एक सुझाव की तरह ले सकते हैं. कोई भी उपचार लेने से पहले डॉक्टर्स से संपर्क करें…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >