क्या Coronavirus के टीके का Countdown हो गया शुरू ?

Coronavirus vaccine countdown started कोरोना से पूरी दुनिया तबाही के कगार पर है और इसका इलाज भी अबतक संभव नहीं हो पाया है. कुल दो लाख से ज्यादा मरीज इससे प्रभावित हैं और आठ हजार से ज्यादा मरीजों की मरने की सूचना हैं.

कोरोना से पूरी दुनिया तबाही के कगार पर है और इसका इलाज भी अबतक संभव नहीं हो पाया है. कुल दो लाख से ज्यादा मरीज इससे प्रभावित हैं और आठ हजार से ज्यादा मरीजों की मरने की सूचना हैं.

दुनियाभर के लिए खतरा बन चुके इस वायरस को लेकर बहुत सी भ्रांतियां और एहतियात कदम उठाए जा रहे हैं. कई जगहों पर मॉल, स्कूल, सिनेमा हॉल समेत आदि संस्थान बंद करवाए जा रहे हैं. वहीं कई जगहों पर शटडाउन की स्थिति हो गई हैं. भारत में फिलहाल 168 मामले सामने चुके हैं. ऐसे में आपके भी मन में भय की स्थिति होगी और आप भी जानना चाहते होंगे कि कब इस वायरस का उपलब्ध होगा टीका? कब आयेगा इसका इलाज? इससे पहले जानें

क्या है कोरोना वायरस?

विषाणुओं के एक बड़ा समूह को कोरोना वायरस का नाम दिया गया है. यह वायरस शरीर में सर्दी, जुकाम और सांस लेने में गंभीर समस्या तक पैदा कर रही हैं. इस वायरस का नाम इसके शेप के आधार पर रखा गया है. ये वायरस जानवरों और इंसान दोनों को एक साथ संक्रमित कर सकता है. यह वायरस जानवरों से संबंधित है और हो सकता है कि ये मीट के होल सेल मार्केट, पोल्ट्री फर्म, सांप, चमगादड़ के ज़रिए इंसानों में आया हो.

आपको बता दें कि भारत में इसका इलाज HIV और H1N1 फ्लू के तहत ही किया जा रहा है. इसका अभी तक कोई टीका नहीं बना हैं, बावजूद इसके कुछ मरीजों के इन्हीं टीकों से सुधरने की खबर हैं. क्योंकि इस वायरस का संक्रमण लगभग HIV और H1N1 स्वाइन फ्लू की तरह ही फैल रहा हैं. हालांकि यह सटीक टीका नहीं है कोरोना के लिए. इसलिए इसको लेकर शोध अभी भी जारी हैं.

हालांकि अमेरिका ने यह दावा किया है कि उसने इस वायरस का टीका खोज निकाला हैं. अमेरिका के कोकैसर परमानेंटे वॉशिंगटन रिसर्च इंस्टीट्यूट में इसकी खोज हुई है. और कुछ पीड़ित मरीजों पर इसका परीक्षण भी जारी हैं.

अगर यह परीक्षण सही साबित हो गयी तो उम्मीद हैं कि एक साल के अंदर दुनियाभर में सभी को टीका दिया जाएगा. पहले संक्रमित मरीजों को इसके जरीये तुरंत ठीक किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: sumitkumar1248654

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >