HMPV Virus: क्या कोरोना की ही तरह घातक साबित होगा एचएमपीवी वायरस? जानें WHO का क्या है कहना

HMPV Virus: एचएमपीवी वायरस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. जानें क्या है विश्व स्वास्थ्य संगठन का इस वायरस के बारे में कहना.

HMPV Virus: कोरोना महामारी की भयानक तस्वीर आज भी लोगों के मन को विचलित कर देती हैं. इसी बीच में एक नया खतरा बनकर एचएमपीवी (HMPV) लोगों के मन में डर और कई सवाल भी खड़े कर रहा है. भारत में भी HMPV वायरस से संक्रमित मरीजों की भी पहचान हुई है. एचएमपीवी के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसको एक साधारण वायरस बतलाया है. एचएमपीवी जिसे की ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के नाम से भी जाना जाता है, नया वायरस नहीं है और इस वायरस की पहचान वर्ष 2001 में कर ली गई थी. कुछ ही समय पहले चीन में एचएमपीवी के मरीज मिलने के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. भारत में इसके मरीज मिले हैं, जिसके बाद लोगों के बीच यह कयास लगाया जा रहा है कि कहीं यह संक्रमण भी कोरोना की तरह घातक तो साबित नहीं होगा?

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एचएमपीवी के बारे में क्या कहा

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में कहा कि एचएमपीवी कोई नया वायरस नहीं है और इसकी पहचान वर्ष 2001 में कर ली गई थी, यह लंबे समय से लोगों के बीच में मौजूद है. यह एक कॉमन वायरस है जो कि सर्दी और वसंत के समय फैलता है. इसके लक्षण ज़्यादातर श्वसन संबंधी हैं जो की आम सर्दी जुखाम से मिलते जुलते हैं.

भारत में एचएमपीवी, हालात पर नजर

देश में भी एचएमपीवी के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, अभी तक इससे जुड़े मरीजों की संख्या 8 पर पहुंच गई है. नए मामलों में वृद्धि की वजह से लोगों में पैनिक का माहौल है. इस वायरस के बारे में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पिछले दिनों कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, और हालात पर नजदीकी से नजर रखी जा रही है. इनपुट: श्वेता वैद्य

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां

ये भी पढ़ें: Health Tips: इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, फेफड़े खराब होने से पहले के हैं संकेत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >