Black Pepper Tea: काली मिर्च की चाय पीने के 5 सबसे बड़े नुकसान

Black Pepper Tea: काली मिर्च की चाय पीने से सेहत को नुकसान पहुंचता है. चलिए जानते हैं काली मिर्च की चाय पीने के नुकसान...

Black Pepper Tea: काली मिर्च की चाय तीखी के साथ-साथ सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है. जी हां, अधिक मात्रा में काली मिर्च की चाय पीने से इसका बुरा असर शरीर पर पड़ सकता है. हम इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे काली मिर्च की चाय पीने के नुकसान…

एसिडिटी की समस्या

काली मिर्च की चाय पीने से गैस की समस्या बढ़ सकती है. क्योंकि काली मिर्च का तीखा स्वाद और गर्म तासीर पेट को नुकसान पहुंचाता है. काली मिर्च की चाय पीने से पेट में गैस, एसिडिटी, कब्ज आदि होने की पूरी संभावना बनी रहती है. इसलिए कभी भी काली मिर्च की चाय का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए.

स्किन की समस्या

अधिक मात्रा में काली मिर्च की चाय पीने से स्किन की समस्या हो सकती है. काली मिर्च की गरम तसीर स्किन में खुजली की समस्या, स्किन से जुड़ी बीमारियों को बढ़ा सकते हैं. इसलिए जिन लोगों को स्किन से संबंधित समस्याएं है उन्हें काली मिर्च की चाय का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है.

Also Read: चना को भूनकर खाने से सेहत को मिलता है ज्यादा फायदा

इरिटेशन बढ़ सकती है

काली मिर्च की चाय पीने से छींकें आ सकती हैं. काली मिर्च में मौजूद पिपेरिन एक इरिटेंट के जैसे काम करता है और जिसकी वजह से इरिटेशन बढ़ जाती है और छींक की समस्या हो सकती है.

पित्त की समस्या बढ़ सकती है

काली मिर्च की चाय पित्त की समस्या को बढ़ा सकती है. जी हां अगर आप अधिक मात्रा में किली मिर्च की चाय पीते हैं तो इसका नुकसान आपको झेलना पड़ सकता है.

पेट में जलन बढ़ सकती है

काली मिर्च की चाय पेट में जलन को बढ़ा सकती है. काली मिर्च की तासीर गर्म होती है जो पेट में जलन को बढ़ा सकती है. ऐसे में कभी भी अधिक मात्रा में काली मिर्च की चाय का सेवन नहीं करना चाहिए वरना इसका नुकसान आपके सेहत पर पड़ सकता है.

Also Read: ये ड्राई फ्रूट शरीर में भर देगा जान, कई बीमारियां से पाए छुटकारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >