Betel Leaf Benefits: पान का पत्ता चबाकर खाने के ये हैं अद्भुत 5 फायदे

Betel Leaf Benefits: पान का पत्ता अगर आप चबाकर खाते हैं तो इसका अच्छा असर आपके शरीर पर पड़ेगा. चलिए जानते हैं पान के पत्ते को चबाकर खाने के फायदे...

Betel Leaf Benefits: पान का पत्ता सेहत के लिए सबसे अधिक लाभकारी होते हैं. बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो पान के पत्ते को सेहत के लिए हानिकारक मानते हैं. हालांकि हरा-भरा दिखने वाला पान का पत्ता स्वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माने गए हैं. जी हां, पान के पत्ते में कैल्शियम, फाइबर, विटामिन सी, कैरोटिन, राइबोफ्लेविन, एंटी ऑक्सीडेंट और क्लोरोफिल आदि पाए जाते हैं जो हमारे सेहत लिए जरूरी होते हैं. चलिए जानते हैं पान के पत्ते चबाकर खाने के फायदे…

पान के पत्ते चबाने के फायदे

1. मुंह की बदबू करे दूर
2. कब्ज करें दूर
3. गले की खराश करें दूर
4. बैड कॉलेस्ट्रॉल करें दूर
5. वजन घटाए

मुंह की बदबू करे दूर

पान का पत्ता मुंह की बदबू को दूर करने में मदद करता है. अगर आप पान के पत्ते को चबा-चबाकर खाते हैं तो मुंह की बदबू दूर होता है साथ ही माउथ फ्रेशनर के रूप में यह काम करता है.

कब्ज करें दूर

पान के पत्ते को चबाकर खाने से कब्ज को दूर किया जा सकता है. क्योंकि पान के पत्ते में मौजूद फाइबर पेट को सही रखता है साथ ही कब्ज और गैस को दूर करने में मदद करता है. इसलिए अगर आप रोजाना एक पान का पत्ता चबाकर खाते हैं तो आपको कब्ज की शिकायत नहीं होगी.

गले की खराश करें दूर

अगर आपके गले में खराश बना रहा है तो पान का पत्ता चबाना शुरू कर दें. ऐसा इसलिए भी क्योंकि पान के पत्ते में मौजूद पोषक तत्व गले  की खराश को दूर तो करता ही है साथ ही सर्दी और जुकाम से भी निजात दिलाने में मदद करता है.

बैड कॉलेस्ट्रॉल करें दूर

अगर आपके शरीर में बैड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो पान का पत्ता चबाना शुरू कर दें. क्योंकि पान के पत्ते में मौजूद यूजीनॉल शरीर से बैड कॉलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है.

वजन घटाए

जो लोग वजन घटाने की सोच रहे हैं अगर वे पान के पत्ते को चबाना शुरू कर दें तो इससे वजन तेजी से कम होगा. क्योंकि पान के पत्ते में पाए जाने वाले कंपाउंड मेटाबोलिज्म बूस्ट करते हैं और मोटापा को तेजी से कंट्रोल करता है.

Also Read: चिकनगुनिया में क्या-क्या खाना पीना चाहिए?

Also Read: अनुलोम विलोम करने से क्या होता है?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >