Raw Turmeric Benefits: औषधीय गुणों से भरपूर है कच्ची हल्दी, जानें इसके खाने के फायदे

Raw Turmeric Benefits: मेडिकल साइंस और आयुर्वेद में हल्दी का प्रयोग जड़ी बूटी के रुप में किया जाता है. आइए जानते हैं कच्ची हल्दी खाने के फायदे.

Raw Turmeric Benefits: भारत के हर किचन में आपको हल्दी जरूर मिल जाएगी. इसके बिना तो खाना अधूरा माना जाता है. यह खाने को सही रंग देने के साथ ही पोषक भी बनाता है. हालांकि मेडिकल साइंस और आयुर्वेद में हल्दी का प्रयोग जड़ी बूटी के रुप में किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कच्चा हल्दी हमारे सेहत के लिए कितना फायदेमंद होते हैं. आइए जानते हैं विस्तार से.

जोड़ों के दर्द में राहत

अगर किसी के जोड़ों में दर्द है तो ऐसे लोगों को कच्चा हल्दी का प्रयोग करना चाहिए. एक शोध में पाया गया है कि हल्दी का अर्क जोड़ों में दर्द और सूजन को कम करता है.

पाचन के लिए

कच्चा हल्दी पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में बेहद अहम रोल निभाते हैं. क्योंकि हल्दी में पाए जाने वाले बायोएक्टिव कंपाउंड करक्यूमिन पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करते हैं.

Also Read: Home Remedy for Piles Treatment: सालों पुरानी बवासीर से हैं परेशान तो करें ये घरेलू इलाज
गले में खराश से राहत

अगर किसी के गले में खराश है तो आज से ही कच्चा हल्दी का सेवन करना शुरू कर दें. हल्दी को दूध या फिर पानी में मिलाकर पीने से गले में खराश की समस्या दूर हो सकती है.

Also Read: Healthy Drinks For Anaemia: शरीर में है खून की कमी तो आज से ही सेवन करना शुरू कर दें ये 4 जूस
इम्यूनिटी को मजबूत करने में

कच्चा हल्दी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है. अगर आप प्रति दिन हल्दी का सेवन दूध के साथ करते हैं तो इम्यूनिटी मजबूत रहेगा. इसके साथ ही आपके शरीर से लड़ने की क्षमता काफी ज्यादा बढ़ जाती है.

Also Read: Homemade Drinks For Weight Loss: वजन कम करने के लिए आज से ही पीना शुरू कर दें ये 4 जूस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >