Apple and Cloves: सेब में लौंग डालकर खाएं, सेहत को मिलेंगे 5 सबसे बडे फायदे

Apple and Cloves: सेब और लौंग साथ में खाने से कई सारी बीमारियों से बचा जा सकता है. चलिए जानते हैं कि सेब और लौंग साथ में खाने से होने वाले फायदे...

Apple and Cloves: सेब और लौंग दोनों अगर आप साथ में खाते हैं तो आप रोगों से बच सकते हैं. जी हां, एक सेब में चार से पांच लौंग को डालकर खाते हैं तो आप कई समस्याओं से बचा सकते हैं. सेब और लौंग के कॉम्बिनेशन शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं. चलिए हम इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं सेब और लौंग साथ में खाने के फायदे…

पाचन के लिए

अगर आप सेब और लौंग को साथ में खाते हैं तो इससे आपका पाचन सही रहेगा. क्योंकि सेब-लौंग साथ में खाने से इसका अच्छा असर सेहत पर पड़ता है साथ ही पेट में गैस, अपच और कब्ज की समस्या से निजात मिलता है.

जोड़ों में दर्द दूर करें

सेब और लौंग को अगर आप साथ में खाते हैं तो आपको जोड़ों के दर्द से निजात मिल सकता है.  क्योंकि सेब और लौंग दोनों में एंटी इंप्लेमेटरी गुण भरपूर होते हैं जो जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं.

एलर्जी दूर करें

सेब और लौंग दोनों में ही एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं. ऐसे में अगर आप सेब के साथ लौंग का सेवन करते हैं तो आपको एलर्जी नहीं होगी.

वजन घटाए

वजन घटा रहे हैं तो सेब और लौंग दोनों ही साथ में खाना शुरू कर दें. क्योंकि सेब और लौंग आपके मेटाबोलिज्म को स्लो कर देते हैं और वेट लॉस में तेजी से होते हैं. ऐसे में अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं या फिर घटा रहे हैं तो रोजाना सेब के साथ लौंग जरूर खाएं.

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

सेब में अगर आप लौंग डालकर खाते हैं तो इससे आपके शरीर को क्षारीय बनाने और बीमारी को दूर भगाने में मदद मिलेगा. क्योंकि लौंग मे एंटीबैक्टीरियल होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. जब आप लौंग और सेब दोनों को साथ में खाते हैं तो इम्यूनिटी तो बढ़ेगा ही साथ ही बॉडी पीएच को बैलेंस रखने में मदद मिलेगा और संक्रामक बीमारियों से आप सुरक्षित रहेंगे.

Also Read: अखरोट को शहद में भिगोकर खाने के चार सबसे बड़े फायदे

Also Read: पीरियड में 24 घंटे में कितनी बार पैड बदलना चाहिए?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >