Amla Leaves Benefits: आंवले की पत्तियों को चबाकर खाने के 6 अद्भुत फायदे

Amla Leaves Benefits: आंवले की पत्तियों को चबाकर खाने से इसका अच्छा असर शरीर पर देखने को मिलता है. चलिए जानते हैं आंवले की पत्ती को खाने से होने वाले फायदे…

Amla Leaves Benefits: आंवला ही नहीं इसकी पत्तियों को अगर आप चबाकर खाते हैं तो इसका अच्छा असर आपके शरीर पर देखने को मिलेगा. जी हां, गांव में लोग सुबह उठने के साथ ही आंवले की पत्तियों को खाते हैं जिसके कारण उन्हें कोई भी बीमारी नहीं होती है. आयुर्वेद में बताया गया है अगर आप सिर्फ दो आंवले की पत्तियों को प्रतिदिन चबा-चबाकर खाते हैं तो इसका अच्छा परिणाम आपके सेहत पर देखने को मिलेगा. क्योंकि आंवले में आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर इत्यादि होते हैं. चलिए जानते हैं आंवले की पत्तियों को खाने से होने वाले लाभ के बारे में….

1. पथरी की समस्या से दिलाए निजात

आंवले की पत्ती को अगर आप चबाकर खाते हैं तो पथरी जैसी समस्या से निजात पा सकते हैं. क्योंकि आंवले की पत्ती में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पित्त, किडनी और मूत्राशय की पथरी की समस्या को दूर करने में मदद कर सकती है.

2. डायबिटीज में फायदेमंद

आंवले की पत्तियां डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना गया है. क्योंकि आंवले की पत्ती में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शुगर जैसी गंभीर बीमारी को दूर करती है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको आंवले की पत्तियों को रोजाना चबाकर खाना चाहिए.

3. पाचन को रखें हेल्दी

आंवले की पत्तियों को अगर आप नियमित रूप से चबाकर खाते हैं तो इसका अच्छा असर आपके पाचन पर पड़ेगा. ऐसा इसलिए भी क्योंकि आंवले की पत्तियों में सबसे अधिक फाइबर होती है जो पाचन को हेल्दी रखने का काम करती है. इसलिए आंवले की पत्तियों को खाने से पेट फूलने की समस्या और कब्ज से राहत पाया जा सकता है.

4. उल्टी से निजात दिलाएं

जिन लोगों को सफर के दौरान उल्टी होती है अगर वे लोग आंवले की पत्तियों को चबाना शुरू कर दें तो इससे उल्टी होने बंद हो जाएगा. क्योंकि आंवले की पत्ती में मौजूद गुण उल्टी से निजात दिलाने में मदद करते हैं.

5. ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल

आंवले की पत्तियों को खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में बना रहता है.  क्योंकि आंवले की पत्ती में मौजूद पोषक तत्व उच्च रक्तचाप को भी संतुलित रखने में मदद करता है.

6. आंखों की रोशनी बढ़ाएं

आंवले की पत्तियां खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है. क्योंकि आंवले की पत्ती में विटामिन सी, विटामिन ए, बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आंखों की मांसपेशियां के लिए फायदेमंद होते हैं.

Also Read: हेल्थ एक्सपर्ट्स से जानिए काली किशमिश खाने से होने वाले 7 फायदे

Also Read: इन 4 बीमारियों से जूझ रहे लोगों को नहीं खाना चाहिए अखरोट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shweta pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >