Ayurvedic Tips: गर्मी में आंतों को रखें हेल्दी, जरूर अपनाएं ये 4 आयुर्वेदिक टिप्स

Ayurvedic Tips: गर्मी के दिनों में आंतों को स्वस्थ रहना जरूरी होता है. हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे आंतों को हेल्दी रखने के लिए कुछ आयुर्वेदिक टिप्स…

Ayurvedic Tips: गर्मी में आंतों को हेल्दी रखना बेहद जरूरी है. इसलिए कहा जाता है कि लोगों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए. आयुर्वेदे के अनुसार आतों को स्वस्थ रखना है तो हेल्दी चीजों को अपने डाइट में शामिल करें. ताकि पाचन-तंत्र स्वस्थ रहे. आज हम इस आर्टिकल में आंतों को हेल्दी रखने के लिए आयुर्वेदिक टिप्स के बारे में जानेंगे. चलिए जानते हैं विस्तार से…

आंतों के लिए छाछ है बेस्ट

आयुर्वेद के अनुसार अगर गर्मी में आंतों को स्वस्थ रखना है तो छाछ का सेवन करना शुरू कर दें. हर रोज कम से कम एक गिलास छाछ जरूर पिएं. इससे आपकी पाचन शक्ति मजबूत रहेगी साथ ही मेटबॉलिज्म में सुधार होगा.

हींग और अजवाइन का सेवन करें

आंतों को दुरुस्त रखना है तो हींग और अजवाइन का सेवन करना शुरू कर दें. प्रतिदिन सुबह खाली पेट एक चम्मच अजवाइन के साथ हल्का सा हींग और काला नमक मिलाकर गर्मी पानी के साथ सेवन करें. इससे पाचन शक्ति तो मजबूत होगी. इसके साथ ही शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने में मदद करता है और गैस, कब्ज आदि से हमे बचाए रखता है.

Also Read: अच्छी नींद चाहिए तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक घरेलू उपाय, नहीं खानी पड़ेगी गोलियां

Also Read: इमली सेहत के लिए है खजाना, डायटीशियन ने बताया चौंका देने वाले फायदे

सौंफ पाचन को रखता है दुरुस्त

गर्मी के दिनों में आंतों को दुरुस्त रखना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में लोगों को अपने खानपान पर ध्यान जरूर देना चाहिए. इसलिए आप सुबह एक चम्मच सौंफ का सेवन जरूर करें. इसे काने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है साथ ही गैस और सूजन को कम करने में मदद मिलता है.

त्रिफला रखें पाचन को दुरुस्त

आंतों को गर्मी में दुरुस्त रखना है तो त्रिफला का सेवन करना न भूलें. इसे आप हल्के गुनगुने पानी के साथ सुबह और शाम को ले सकते हैं. त्रिफला के सेवन से पाचन और अवशोषण में मदद मिलती है जो पेट को साफ करने में मदद करता है. इसके साथ ही पाचन को हेल्दी भी रखता है.

Also Read: मखाना खाकर घटाएं वजन, डायटीशियन से जानिए इसका सही तरीका

Disclaimer: इस खबर में बताए गए टिप्स, तरीकों की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. इसे केवल एक सुझाव की तरह ले सकते हैं. कोई भी उपचार लेने से पहले डॉक्टर्स से संपर्क करें…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shweta pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >