अरवल से निशिकांत की रिपोर्ट
Arwal News: विद्यालय में आयोजित योग शिविर की शुरुआत दीप प्रज्वलन और प्रार्थना के साथ की गई. इसके बाद पतंजलि योग पीठ के प्रशिक्षक अजय पाण्डेय ने उपस्थित सभी लोगों को योग के महत्व से अवगत कराया.
बच्चों को जंक फूड से बचने की दी गई सलाह
योग प्रशिक्षक अजय पाण्डेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में बच्चे घर के खाने की बजाय बाजार के जंक फूड जैसे चाउमीन, बर्गर, पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक का अधिक सेवन कर रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने बच्चों से ऐसे खाद्य पदार्थों से दूर रहने की अपील की.
विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया
शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन और पद्मासन जैसे योगासनों का अभ्यास किया. साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम के माध्यम से मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने का अभ्यास भी कराया गया.
प्राचार्या ने योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर दिया जोर
विद्यालय की प्राचार्या सोनम मिश्रा ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि जीवन जीने की एक कला है. उन्होंने कहा कि आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में योग विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसे केवल एक दिन का उत्सव नहीं बल्कि दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए.
अनुशासन और संकल्प के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया. अंत में सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ रहने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया.
विद्यालय परिवार ने लिया सक्रिय भाग
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राज कुमार, सह निदेशक अशोक कुमार, योग प्रशिक्षक अजय पाण्डेय सहित सभी शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया.
ALSO READ: जहानाबाद-अरवल एनएच-33 पर दर्दनाक सड़क हादसा, विद्युत कर्मी गंभीर रूप से घायल
