धुरंधर 2 की सक्सेस पर जाकिर खान ने बॉलीवुड पर कसा तंज, ये क्या बोल गये?

Zakir Khan On Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता पर जाकिर खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर जबरदस्त तंज कसा है. उन्होंने अवॉर्ड शो के दौरान मजाकिया अंदाज में जो कहा, उसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे. जानिए जाकिर खान ने क्या कहा है?

Zakir Khan On Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर जब कोई फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करती है, तो उसकी चर्चा सिर्फ दर्शकों तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि इंडस्ट्री के अंदर भी हलचल मच जाती है. इन दिनों धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता ने कुछ ऐसा ही माहौल बना दिया है. रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म को जहां एक तरफ दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, वहीं फिल्मी दुनिया के कई सितारे भी इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे. हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो फिल्म को लेकर अपनी अलग राय रखते हैं.

मजाकिया अंदाज में कसा तंज

इसी बीच कॉमेडियन जाकिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. दरअसल, चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 के मंच पर होस्टिंग करते हुए जाकिर खान ने ‘धुरंधर’ की सफलता पर मजाकिया अंदाज में बॉलीवुड पर तंज कस दिया. उन्होंने कहा कि लोग चाहे जितनी बधाइयां दे दें, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दें या इंटरव्यू में फिल्म की तारीफ करें, लेकिन सच यही है कि ‘धुरंधर’ की कामयाबी से सबको जलन हुई है. उनके इस बयान में ह्यूमर जरूर था, लेकिन इशारा साफ तौर पर फिल्म की बड़ी सफलता और इंडस्ट्री के अंदर की हलचल की तरफ था.

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन

जाकिर खान के इस मजेदार अंदाज को वहां मौजूद लोगों ने खूब पसंद किया और तालियों के साथ उनका साथ दिया. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बता दें, 19 मार्च को रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है और यही वजह है कि अवॉर्ड शो से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह इस फिल्म की चर्चा हो रही है.

यह भी पढ़ें: क्या सच में प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा? मां ने तोड़ी चुप्पी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >