क्या Sonakshi Sinha को डेट कर रहे हैं Zaheer Iqbal? एक्टर ने अब बताया पूरा सच

Sonakshi Sinha फिल्म नोटबुक फेम जहीर इकबाल के साथ रिलेशनशिप में है. इस पर एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा कि सारी अफवाह गलत है.

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब खबर उड़ रही है कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) फिल्म नोटबुक फेम जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ रिलेशनशिप में है. इस पर एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा कि सारी अफवाह गलत है. हालांकि सोनाक्षी का अब तक इस पर किसी तरह की कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Also Read: टीवी पर Ramayan के ‘रावण’ सीता हरण देख हुए भावुक, हाथ जोड़कर यूं दिया रिएक्शन

जहीर इकबाल ने एक पोर्टल के साथ इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे सोनाक्षी के साथ अफेयर की खबर गूगल अलर्ट्स के जरिये मिली थी. जिस दिन हमारे अफेयर की खबरें आईं, उस दिन हम दोनों ने एक-दूसरे को मैसेज किया क्योंकि हम दोनों को ही इसका गूगल अलर्ट नोटिफिकेशन मिला था. बहुत मैसअप हो गया था. लोगों को पता नहीं था कि मैं किसे डेट कर रहा हूं.’

एक्टर ने आगे कहा कि ये थोड़ा अजीब हो गया था, क्योंकि सोनाक्षी को पता था कि मैं किसे डेट कर रहा हूं. इन अफवाहों को पढ़कर हम हंसने लगे. ये मेरे बारे में पहली अफवाह थी और मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि इस बारे में कैसे रिएक्ट करूं. लोगों ने हमें देखा है सोनाक्षी और मैं एक-दूसरे के साथ चिल करते हैं. इसे देखकर कुछ लोगों ने हमारे रिलेशन की अफवाह उड़ाई होगी.

बता दें कि जहीर इकबाल ने सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनी फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड डेब्यू किया था. लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल दिखा नहीं पाई. इस फिल्म में उनके साथ मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन बहल भी थी.

वहीं, सोनाक्षी सिन्हा के रामायण से जुड़े एक सवाल का गलत जवाब देने पर इस वक़्त महाभारत छिड़ी हुई है. महाभारत के भीष्म यानि मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी की पौराणिक जानकारी पर तंज कसा था, जिसके बाद पहले कृष्ण यानि नितीश भारद्वाज और अब दुर्योधन यानि पुनीत इस्सर ने मुकेश खन्ना को आड़े हाथों लिया है.

दरअसल, केबीसी के कर्मवीर एपिसोड में सोनक्षी सिन्हा बतौर गेस्ट शामिल हुई थीं. खेल के दौरान सवाल आया- हनुमान संजीवनी बूटी किसके लिए लेकर आये थे? सोनाक्षी इस सवाल का जवाब नहीं दे सकीं, जिसके बाद सोशल मीडिया में उनकी ख़ूब खिंचाई हुई थी. यह मुद्दा हाल ही में फिर ऊपर आ गया, जब मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रामायण और महाभारत जैसे धारावाहिकों का दोबारा प्रसारण सोनाक्षी जैसे लोगों और मौजूदा पीढ़ी को अपनी संस्कृति को समझने में मदद करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >