YRKKH: मायरा ने तोड़ा अरमान का दिल, अभिरा संग बढ़ेंगी नजदीकियां

YRKKH Update Today: ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाले एपिसोड में मायरा के व्यवहार से अरमान टूट जाएगा. अभिरा के साथ उसके इमोशनल और रोमांटिक पल भी देखने को मिलेगा, लेकिन विद्या और कावेरी के ड्रामे से कहानी में नए ट्विस्ट भी सामने आएंगे. पढ़िए आज के एपिसोड का पूरा अपडेट…

YRKKH Update Today: टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों जबरदस्त ड्रामा से भरा हुआ है. कहानी में ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जो दर्शकों को लगातार बांधे हुए हैं. अब आने वाले एपिसोड में रिश्तों की उलझन और इमोशन्स का लेवल और भी हाई होने वाला है. शो में देखने को मिलेगा कि मायरा अपनी मां अभिरा के बाद अब अरमान को भी खूब खरी-खोटी सुनाती है. इतना ही नहीं, वह अरमान को छोड़कर जाने तक की धमकी दे देती है. मायरा की इन बातों से अरमान पूरी तरह टूट जाता है और अंदर ही अंदर बिखर जाता है.

अरमान की हालत देखकर खुद को रोक नहीं पाती अभिरा

आगे कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब अभिरा, अरमान तक पहुंचती है. इस दौरान अरमान अपने दिल का सारा दर्द अभिरा के सामने खोलकर रख देता है. वह बताता है कि मायरा उससे दूर जा रही है, जिसे सुनकर अभिरा भी इमोशनल हो जाती है. अरमान की हालत देखकर अभिरा खुद को रोक नहीं पाती और उसे गले लगा लेती है. इस पल में दोनों एक-दूसरे के दर्द को समझते हैं. वहीं, विद्या को ये सब देखकर डर सताने लगता है कि कहीं दोनों फिर से करीब न आ जाएं.

अभिरा अरमान का रोमांटिक सीन

इसके बाद अरमान अभिरा से पूछता है कि उसने इतने साल मायरा के बिना कैसे बिताए. इस सवाल पर अभिरा भी टूट जाती है और बताती है कि वह पिछले आठ साल से इस दर्द के साथ जी रही है. इमोशनल मोमेंट्स के बीच दोनों एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं और रोमांटिक सीन भी देखने को मिलता है. हालांकि, हालात फिर पलट जाते हैं जब विद्या गुस्से में आकर अभिरा को घर से बाहर निकाल देती है. कहानी में ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होता. कावेरी तबीयत खराब होने का नाटक करती है ताकि अभिरा को रोका जा सके. आखिर में कावेरी, आर्यन और तान्या के साथ मिलकर अरमान और अभिरा को फिर से मिलाने की प्लानिंग करती नजर आती है.

यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 का ये गाना एक ही दिन में लिख कर हुआ रिकॉर्ड, सिंगर ने किया बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >