YRKKH Upcoming Twist: पुलिस की एंट्री, हार्ट अटैक और शादी का ऑर्डर, शो में भयानक ड्रामा

YRKKH Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल में सगाई के बाद बड़ा बवाल मचने वाला है. कृष की चोरी का खुलासा होते ही कावेरी पोद्दार की तबियत बिगड़ जाती है. माइनर हार्ट अटैक के बीच भी दादी सा शादी टालने से इनकार कर देती हैं. पढे़ं पूरी खबर…

YRKKH Upcoming Twist: टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और हाई वोल्टेज ड्रामे से भरा हुआ है. कहानी में एक के बाद एक ऐसे खुलासे हो रहे हैं, जो दर्शकों को हैरान कर रहे हैं. अबीर और कियारा की सगाई भले ही धूमधाम से हो जाती है, लेकिन इसके बाद जो बवाल मचने वाला है, वो पूरे पोद्दार परिवार को हिला देगा.

विद्या खोलेगी कृष की सच्चाई

आने वाले एपिसोड में अभिरा और अरमान को विद्या और माधव से पता चलता है कि सगाई में दी गई रिंग नकली है. फंक्शन खत्म होते ही कावेरी पोद्दार भी असली रिंग को लेकर सवाल उठाती हैं. इसी बीच विद्या सबके सामने सच बोल देती है कि रिंग कृष ने चुराई थी. इसके बाद घर में जमकर बहस होती है और तनाव इतना बढ़ जाता है कि कावेरी पोद्दार की तबीयत बिगड़ जाती है. उन्हें माइनर हार्ट अटैक आता है, जिससे पूरे घर में हड़कंप मच जाता है. गुस्से में अभिरा सभी को खरी-खोटी सुनाती है. हालात बिगड़ते देख माधव पुलिस को घर बुला लेता है.

पुलिस जांच में भी बचेगा कृष

शो में आगे देखने को मिलेगा कि पुलिस उस शख्स को लेकर आती है, जिसने रिंग ज्वैलर को बेची थी. लेकिन वह व्यक्ति कृष को पहचानने से इनकार कर देता है, जिससे कृष एक बार फिर बच निकलता है. इसके बाद अरमान कृष से माफी मांग लेता है और सभी लोग कावेरी को वापस पोद्दार हाउस ले आते हैं. घर पहुंचते ही कावेरी अरमान से गंभीर बात करती हैं और परिवार के बंटवारे को लेकर भी ताने देती हैं. खराब सेहत के बावजूद वह अबीर और कियारा की शादी टालने नहीं देतीं और अरमान को शादी की तैयारियां शुरू करने का आदेश देती हैं.

दादी सा की आखिरी ख्वाहिश

कावेरी चाहती हैं कि शादी के बहाने ही पूरा परिवार एक साथ रहे. वह अपने आखिरी दिनों में सभी को साथ देखना चाहती हैं और इसके लिए अभिरा से वादा भी लेती हैं. अभिरा अपनी प्यारी दादी सा से वादा कर देती है, जिस वजह से पूरा माहौल इमोशनल हो जाता है. इसके बाद अभिरा और अरमान अकेले में रिंग वाले मुद्दे को छोड़कर अबीर और कियारा की शादी पर ध्यान देने का फैसला करते हैं. अरमान, अभिरा का मूड ठीक करने की कोशिश करता है, लेकिन वह अभी भी परेशान नजर आती है.

ALSO READ: Ritesh Pandey Hello Koun Song: रितेश पांडे के इस गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 1B+ व्यूज, भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >