YRKKH: अभिरा को मिली जमीन छीनने की धमकी, कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट

YRKKH Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में 8 साल बाद अभिरा और अरमान का आमना-सामना होगा. पूल में गिरने के बाद दोनों के सामने पुरानी यादें आ जाएंगी. लेकिन इसके बाद भी मीटिंग में दोनों के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा. पढ़ें एपिसोड का पूरा अपडेट…

YRKKH Twist: टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है एक बार फिर इमोशनल ड्रामा से भरने वाला है. लंबे समय से अलग रह रहे अभिरा और अरमान की कहानी अब नया मोड़ लेने जा रही है. पूरे 8 साल बाद दोनों का आमना-सामना होने वाला है, और ये मुलाकात आसान बिल्कुल नहीं होगी. अपकमिंग एपिसोड की शुरुआत अभिरा के गैराज से होगी. ढेर सारे काम की वजह से वह बिल्डर अरमान के साथ तय मीटिंग के लिए लेट हो जाती है. गैराज में अकेली अभिरा एक-एक गाड़ी ठीक करने में जुटी रहती है.

दूसरी तरफ, अरमान मीटिंग की लोकेशन देखकर ही भड़क जाता है. रेस्टोरेंट में वैलेंटाइन डे की सजावट देखकर वह अपने कर्मचारियों पर गुस्सा निकालता है. उसे इंतजार है मोहल्ले की लीडर के तौर पर आने वाली अभिरा का.

8 साल बाद टकराएंगे रास्ते

आगे कहानी में तान्या और कृष का ट्रैक भी दिलचस्प होगा. तान्या, कृष को अपनी कंपनी में नौकरी का ऑफर देती है. पहले वह मना करता है, लेकिन बाद में मान जाता है और अरमान से इजाजत लेने की बात कहता है. हालांकि, बाद में पता चलता है कि कृष की नीयत साफ नहीं है और वह कोई अलग ही प्लान बना रहा है.

दोनों एक साथ पुल में गिरते हैं

इसी बीच अभिरा मीटिंग के लिए रेस्टोरेंट पहुंचती है. पहले दोनों एक-दूसरे को देख नहीं पाते, लेकिन तभी अभिरा का पैर फिसलता है और वह पूल में गिरने वाली होती है. अरमान उसे बचाने की कोशिश करता है और दोनों ही पानी में गिर जाते हैं. इस पल में पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. हालांकि, इमोशंस के साथ गुस्सा भी उभर आता है और दोनों तमतमाते हुए पूल से बाहर निकलते हैं. इसके बाद मीटिंग शुरू होती है.

मुक्ति को समझाएगी मायरा

शो में एक और इमोशनल सीन भी देखने को मिलेगा. हॉस्टल में मुक्ति पार्टी में जाने से मना कर देती है. वह बताती है कि उसकी मां अभिरा ने कर्ज लेकर उसे पढ़ाया है और वह पढ़-लिखकर अच्छी नौकरी करना चाहती है ताकि लोन चुका सके. मायरा उसे समझाती है कि पढ़ाई के साथ जिंदगी जीना भी जरूरी है, क्योंकि उसकी मां ने उसे सिर्फ पढ़ने नहीं, बल्कि यादें बनाने भी भेजा है.

अभिरा को धमकाएगा अरमान

मीटिंग के दौरान अभिरा अपनी शर्तें रखती है, लेकिन अरमान चुप रहता है. इससे नाराज होकर अभिरा मीटिंग को टाइम वेस्ट कह देती है. इसके बाद अरमान अपने कर्मचारियों को आगे कर देता है और अभिरा को जमीन छीन लेने की धमकी देता है. यह सुनकर अभिरा का गुस्सा भी चरम पर पहुंच जाता है.

यह भी पढे़ं: YRKKH: मायरा-मुक्ति को मिला एक कमरा, पहले ही दिन से शुरू हुई हॉस्टल वाली दुश्मनी

प्रभात खबर की ओर से आयोजित होने वाली वूम ऑफ इंपैक्ट अवार्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >