Ranveer Allahbadia को लेकर ये क्या बोल गए यूट्यूबर ध्रुव राठी, कहा- जिस तरह से राजनेता, मीडिया, पुलिस उन्हें परेशान…

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने समय रैना के शो में रणवीर इलाहाबादिया के दिए गए बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दो द्वीट किया है. ध्रुव ने कहा कि, मैं हमेशा से ही गाली-गलौज और अभद्र भाषा के खिलाफ रहा हूं.

रणवीर इलाहाबादिया के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही है. कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर ने माता-पिता को लेकर ऐसा कमेंट किया, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. कई राज्यों में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गया है. यहां तक कि सूचना एवं प्रसारण अधिकारी के अनुसार, रणवीर के विवादास्पद एपिसोड ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ को सरकार ने भारत में यूट्यूब पर ब्लॉक कर दिया है. कई सेलेब्स, राजनेता रणवीर के कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक तरफ रणवीर को हर कोई खरी-खोटी सुना रहे हैं. तो दूसरी तरफ यूट्यूबर ध्रुव राठी ने कहा कि, जो आज बेतुके कॉमेडी के नाम पर किया जा रहा है, वह पूरी तरह से बकवास है.

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने लिखा- जिस तरह से राजनेता…

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने अपने एक्स पर लिखा, हो सकता है कि मैं रणवीर या समय के कंटेंट को पसंद न करूं या उससे सहमत न होऊं, लेकिन जिस तरह से राजनेता, मीडिया एंकर, पुलिस और पूरी मशीनरी उन्हें परेशान कर रही है, वह अस्वीकार्य, गलत और बहुत ही संदिग्ध है. ऐसा लग रहा है कि यह वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने और खतरनाक सेंसरशिप लाने का एजेंडा है. कल, मणिपुर के सीएम के इस्तीफे की खबर को समाचार चैनलों से पूरी तरह से बंद कर दिया गया.”

ध्रुव राठी बोले- इंडियाज गॉट लेटेंट जैसे शो…

ध्रुव राठी ने एक और ट्वीट में लिखा, ”मैं हमेशा से ही गाली-गलौज और अभद्र भाषा के खिलाफ रहा हूं. मैंने जो 1000 से अधिक वीडियो, शॉर्ट्स और रील्स बनाए हैं, उनमें आप किसी के लिए भी एक भी गाली नहीं पाएंगे. आजकल डैंक कॉमेडी के नाम पर जो हो रहा है, वह सिर्फ बकवास है. इसका एकमात्र मकसद दर्शकों को चौंकाना और घिनौना महसूस कराना है, ताकि ज्यादा व्यूज मिल सकें. यह हमारे युवाओं के नैतिक विकास पर बुरा असर डाल रहा है. हालांकि, सरकार से इस पर बैन लगाने की मांग करना सही हल नहीं है, क्योंकि इससे सख्त सेंसरशिप शुरू हो सकती है. इसके बजाय हमें कंटेंट क्रिएटर्स पर दबाव बनाना चाहिए कि वे बेहतर और जिम्मेदार कॉन्टेंट बनाएं.”

यह भी पढ़ें- Ranveer Allahbadia Girlfriend: कौन हैं रणवीर इलाहाबादिया की रूमर्ड GF निक्की शर्मा? यूट्यूबर का छोड़ा हाथ, इस पोस्ट ने मचाया तहलका

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद से नहीं हैं रणवीर इलाहाबादिया, इस वजह से सरनेम में लगाते हैं ‘इलाहाबादिया’, जानें यूट्यूबर का पाकिस्तानी कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >