TOP TV News Of the Week: बिग बॉस 17 में यूट्यूबर Carry Minati मचाएंगे धमाल, एल्विश यादव को फैंस ने बनाया विनर

1 / 1
TOP TV News Of the Week: बिग बॉस 17 में यूट्यूबर Carry Minati मचाएंगे धमाल, एल्विश यादव को फैंस ने बनाया विनर
फुल स्क्रीन में देखें

TOP TV News Of the Week: बिग बॉस 17 में यूट्यूबर Carry Minati मचाएंगे धमाल, एल्विश यादव को फैंस ने बनाया विनर

TOP TV News Of the Week: मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे दर्शक देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. ऐसे में इस हफ्ते में टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी चीजे हुई, जिसने खुब सुर्खियां बटौरी. उसमें बिग बॉस ओटीटी 2 ट्रेंड में रहा. दर्शकों का मानना है कि एल्विश यादव ही विनर होंगे.

इशिता दत्ता, वत्सल सेठ ने रिवील किया अपने बेटे का नाम

नए माता-पिता इशिता दत्ता और वत्सल सेठ हाल ही में नये माता-पिता बने है. कपल ने बीते दिनों अपने बेबी के नाम का खुलासा किया. साथ ही एक प्यारा सा वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया. इशिता और वत्सल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हमारे नन्हें का नामकरण समारोह वायु शेठ सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद.”

जय सोनी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है को कहा अलविदा

जय सोनी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है को अलविदा कह दिया है. उनके कैरेक्टर को अब शो में नहीं देखा जाएगा. हालांकि फैंस अभिनव को काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं. जय भी शूटिंग के आखिरी दिन काफी इमोशनल हो गये थे.

जिया शंकर बिग बॉस ओटीटी 2 से हुई एलिमिनेट

इधर बिग बॉस ओटीटी 2 से जिया शंकर को एलिमिनेट होना पड़ा. दरअसल मिड डे एलिमिनेशन के लिए एल्विश यादव, मनीषा रानी और जिया नॉमिनेट हुए थे. जिसके बाद बिग बॉस ने एक फोटो को खोलने के लिए कहा. अभिषेक ने जैसे ही कवर हटाया. उसमें जिया का नाम था.

बिग बॉस 17 में दिव्यांका त्रिपाठी और कैरी मिनाटी की हो सकती है एंट्री

ऐसा लगता है कि बिग बॉस 17 के लिए कास्टिंग शुरू हो गई है. निर्माताओं ने दिव्यांका त्रिपाठी और क्रिस्टल डिसूजा से संपर्क किया है, जो इसमें रुचि रखती हैं. कैरी मिनाटी से भी उनकी बातचीत चल रही है.

शिव ठाकरे डेजी शाह को डेट कर रहे हैं

एक कॉफी शॉप के बाहर देखे जाने के बाद शिव ठाकरे और डेज़ी शाह ने एक बार फिर डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है. उन्होंने कहा कि वह यह सफाई नहीं देती रहेंगी कि वे सिर्फ दोस्त हैं. दोनों की बॉन्डिंग खतरों के खिलाड़ी 13 के सेट पर हुई.

चारु असोपा का छलका दर्द

चारू असोपा ने अपनी आपबीती सुनाई है, जब एक बड़े प्रोडक्शन हाउस के कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा था. उन्होंने कहा कि उसके बाद उन्हें तीन दिनों तक बुखार रहा. एक्ट्रेस ने एक बड़े इंटरव्यू में अपने संघर्षों का जिक्र किया.

बिग बॉस ओटीटी 2 का कौन होगा विनर

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर की घोषणा जल्द ही होगी. क्योंकि ग्रैंड फिनाले में महज 2 दिन बचे हैं. ट्विटर यूजर्स की देखें तो सभी का मानना है कि इस बार यूट्यूबर के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है. एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान में से कोई एक विनर बन सकते हैं. हालांकि कई पोल में तो एल्विश को विनर घोषित कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >