Payal Malik Pregnant: कृतिका नहीं पायल मलिक चौथी बार बनेंगी मां, बोली- 15 साल बाद मैं प्रेग्नेंट हुई हूं

Payal Malik Pregnant: पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका मलिक की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. 2024 में बिग बॉस ओटीटी 3 में अपनी एंट्री के साथ तीनों ने पॉपुलैरिटी हासिल की थी. अब वह फिर ट्रेंड में है, क्योंकि उनकी फर्स्ट वाइफ प्रेग्नेंट है.

Payal Malik Pregnant: पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. ज्यादातर वह अपनी दोनों पत्नी कृतिका और पायल मलिक को लेकर ट्रेंड में रहते हैं. उनकी पहली शादी 2011 में पत्नी पायल मलिक से हुई थी और इस जोड़े के तीन बच्चे हैं. कुछ सालों बाद, अरमान ने अपनी पहली पत्नी को धोखा दिया और 2018 में पायल की सबसे अच्छी दोस्त कृतिका से शादी कर ली और उनका एक बच्चा है, जिसका नाम जैद है. इसी बीच कपल के घर जल्द ही एक और किलकारी गुजने वाली है, क्योंकि उनकी पहली पत्नी पायल फिर से मां बनने वाली है.

कृतिका नहीं पायल मलिक बनने वाली हैं मां

अपने व्लॉग्स के जरिए, अरमान मलिक ने अपने सब्सक्राइबर्स के साथ एक गुड न्यूज शेयर की. जिसमें बताया कि वह पांचवीं बार पिता बनने वाले हैं. जी हां क्योंकि उनकी पहली पत्नी प्रेग्नेंट है. अरमान के व्लॉग की शुरुआत यह कहने से होती है, “पायल की ना एक बेबी ट्यूब है, और चमत्कार देखो.. वह फिर से प्रेग्नेंट है.” अगले ही शॉट में, अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका एक्साइटमेंट से आती है. तभी कैमरा पायल की ओर मुड़ता है, जहां वह कहती हैं, “15 साल बाद मैं प्रेग्नेंट हुई हूं.”

कब होगा पायल का बच्चा

अरमान कहते हैं कि भगवान जो कर रहा है, वह अच्छा ही करता है… मेरी फैमिली में भी कोई नहीं है… तो यह ज्यादा से ज्यादा बढ़े. फिर पायल कहती है कि मैं इस बेबी को रखूंगी और मैं बहुत खुश हूं. कृतिका कहती है कि अभी हमें पता चला है, इसका मतलब बेबी अप्रैल में आएगा. इंस्टाग्राम पर आज सुबह में कपल ने एक पोस्ट शेयर किया था. जिसमें कृतिका के हाथ में प्रेग्नेंसी किट थी. जिसके बाद नेटिजन्स ने अनुमान लगाया कि वह दूसरी बार मां बनेंगी, लेकिन सरप्राइज का अब जाकर खुलासा हुआ है.

यह भी पढ़ें- Ramayana: सनी देओल ने रणबीर कपूर के राम बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई भी प्रोजेक्ट हाथ में…

यह भी पढ़ें- War 2 Box Office Collection Day 3: ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप, वॉर की तीसरे दिन की कमाई है बस इतनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >