Youth OTT Release Date: टीनएज लव स्टोरी और इमोशंस से भरी 'यूथ' ओटीटी रिलीज को तैयार, जानें स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

Youth OTT Release Date: तमिल फिल्म 'यूथ' अब 16 अप्रैल 2026 से Netflix पर रिलीज होगी. जानिए इसकी कहानी, कास्ट और क्यों देखें यह फिल्म.

Youth OTT Release Date: तमिल फिल्म ‘यूथ’ अब थिएटर के बाद OTT पर आने के लिए तैयार है. यह एक कम बजट की फिल्म थी, लेकिन लोगों को बहुत पसंद आई और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है ताकि जो लोग इसे थिएटर में नहीं देख पाए, वे घर बैठे देख सकें. तो चलिए बिना देरी किए फिल्म की स्ट्रीमिंग डिटेल्स जानते हैं.

OTT रिलीज कब और कहां?

यूथ फिल्म 16 अप्रैल 2026 से Netflix पर स्ट्रीम होगी. यह फिल्म कई भाषाओं में उपलब्ध होगी जैसे तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम, ताकि ज्यादा लोग इसे आसानी से देख सकें.

फिल्म की कहानी क्या है?

यूथ की कहानी 2014 के चेन्नई में सेट है. इसमें एक लड़के प्रवीण की कहानी दिखाई गई है, जो पढ़ाई में ज्यादा ध्यान नहीं देता और एकदम मस्त-मौजी जिंदगी जीता है. उसकी मां सरोजा चाहती है कि उसका बेटा बड़ा होकर IAS अधिकारी बने. कई कोशिशों के बाद प्रवीण कॉलेज पहुंच जाता है और यहीं से उसकी जिंदगी बदलने लगती है.

कॉलेज में वह प्यार को समझने की कोशिश करता है और कई रिश्तों में पड़ जाता है. पहले उसे प्रेशिका से प्यार होता है, फिर सोनल के साथ भी उसका रिश्ता बनता है, लेकिन दोनों ही रिश्ते सफल नहीं होते. इसके बाद वह गगनवल्ली के करीब आता है, लेकिन वह उसे प्यार स्वीकार करने से पहले एक शर्त रखती है. यही शर्त उसकी जिंदगी को पूरी तरह बदल देती है और उसे जिम्मेदारी समझ में आने लगती है.

यूथ की स्टार कास्ट

यूथ में मुख्य भूमिका में केन करुणास नजर आते हैं, जो प्रवीण का किरदार निभाते हैं. इसके साथ फिल्म में सूरज वेंजारामूडु उनके पिता के रोल में हैं और देवदर्शिनी उनकी मां सरोजा का किरदार निभाती हैं.

इसके अलावा सपोर्टिंग कास्ट में एबिसन थेवरासा, ईश्वर संथानलक्ष्मी, सरथ, करेन विंसेंट और सोनी डैफोडिल जैसे कलाकार शामिल हैं.

यूथ का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

फिल्म ने भारत में नेट 51.14 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, दुनियाभर में इसका कलेक्शन 70.09 करोड़ रुपए रहा.

क्यों देखें ये फिल्म?

यह फिल्म युवाओं की जिंदगी, प्यार और इमोशंस को बहुत आसान और रिलेटेबल तरीके से दिखाती है. इसलिए यह खासकर स्टूडेंट्स और यंग ऑडियंस को पसंद आ सकती है.

यह भी पढ़ें: Ustaad Bhagat Singh OTT Release: OTT पर आ रही है पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’, जानिए कब और कहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >