विद्या के भड़काने पर भी अरमान ने दिया साथ, पति का अटूट भरोसा देखकर रो पड़ीं अभीरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नए प्रोमो में एक बड़ा मोड़ आया है. विद्या के भड़काने के बावजूद अरमान ने अभिरा पर अपना भरोसा टूटने नहीं दिया, जिसे सुनकर अभिरा काफी इमोशनल हो गई है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के मशहूर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों काफी धमाकेदार ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो के नए प्रोमो में एक नया मोड़ सामने आया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आने वाला है. एक तरफ जहां मायरा पौद्दार हाउस छोड़ने की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ अरमान और अभिरा के बीच की गलतफहमियां अब धीरे-धीरे खत्म होने की राह पर हैं.

मायरा ने लिया घर छोड़ने का फैसला

शो के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि मायरा अपना सारा सामान पैक करके पौद्दार हाउस छोड़ने का फैसला कर लेती है. जब अरमान उसे रोकने की कोशिश करता है, तब मायरा उसे एक चौंकाने वाली बात बताती है. मायरा कहती है कि अभिरा उसे छोड़कर चली गई है और उसने हार मान ली है. मायरा के मुताबिक, अभिरा ने उससे कहा है कि वह उनके और मुक्ति के साथ उनके घर वापस चले.

विद्या ने की अरमान को अभिरा से दूर करने की कोशिश

कहानी में नया मोड़ तब आता है जब विद्या, अरमान को अभिरा के खिलाफ भड़काने की कोशिश करती है. विद्या अरमान से कहती है कि सारे सबूत सामने होने के बाद भी क्या उसे अभिरा पर भरोसा है. इस पर अरमान अपनी मां को बेहद खूबसूरत जवाब देता है. अरमान कहता है कि वह अभिरा से सच्चा प्यार करता है और उसका यह प्यार किसी सबूत का मोहताज नहीं है. अरमान का कहना है कि उसे अभिरा से ज्यादा किसी और पर विश्वास नहीं है.

बातें सुनकर इमोशनल हुई अभिरा

जब अरमान और विद्या के बीच यह बातचीत हो रही होती है, तब अभिरा दरवाजे के बाहर दादी-सा के साथ खड़ी रहती है. अरमान को इस बात का अंदाजा नहीं होता कि अभिरा उसकी सारी बातें सुन रही है. अरमान के मुंह से अपने लिए इतना गहरा प्यार और अटूट भरोसा देखकर अभिरा काफी भावुक हो जाती है और उसकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं. अब उसे पूरा यकीन हो गया है कि अरमान उससे बेहद प्यार करता है.

रिश्ते को सुधारने की नई शुरुआत

विद्या की वजह से ही आठ साल पहले अरमान और अभिरा के बीच कस्टडी पेपर्स को लेकर बड़ी गलतफहमी पैदा हुई थी. लेकिन अब सच सबके सामने आ चुका है. मेहर का सच भी कोर्ट में साबित हो चुका है. माधव और विद्या का सच सामने आने के बाद अब अरमान और अभिरा अपने रिश्ते को एक और मौका दे रहे हैं. दोनों कपल काउंसलिंग के लिए भी जा रहे हैं ताकि एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ सकें.

यह भी पढ़ें: Anupama: प्रेम की जान बचाकर भी अपमानित हुई अनुपमा, कैफे को लेकर बढ़ा विवाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >