Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान की असली मां का रोल निभाएंगी विभूति ठाकुर, बोली- शिवानी असली में…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में नई एंट्री हुई है. जी हां अरमान की मां बनकर शिवानी की एंट्री हुई. यह किरदार विभूति ठाकुर निभाएंगी. उन्होंने शो में काम करने को लेकर चुप्पी तोड़ी है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. लेटेस्ट एपिसोड अभीरा और अरमान के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूम रही है. जहां विद्या दोनों के रिश्ते में कड़वाहट लाने की कोशिश कर रही है. हाल ही में रूप कुमार की एंट्री हुई है. अब शो में एक और नया शख्स मसाला लाने के लिए तैयार है. जी हां अरमान की असली मां के रूप में विभूति ठाकुर की एंट्री हो रही है. अभिनेत्री आखिरी बार ‘सास मां, बहू बेटी होती है’ में नजर आईं थी.

अरमान की मां का किरदार निभाने पर क्या बोली विभूति ठाकुर

विभूति ठाकुर ने ई-टाइम्स संग बात करते हुए कहा, ”हां, मैं ये रिश्ता क्या कहलाता है के कलाकारों में शामिल हो रही हूं और शूटिंग शुरू कर चुकी हूं. फिलहाल सिर्फ यह खुलासा कर सकता हूं कि मैं शिवानी का किरदार निभाऊंगी. मेरे किरदार का मानना ​​है कि रूप कुमार उसका बेटा है, लेकिन सच्चाई यह है कि वह वास्तव में अरमान की मां है.

राजन शाही संग काम करके एक्साइटेड हैं विभूति

राजन शाही के प्रोडक्शन हाउस से जुड़कर विभूति काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने कहा, ”मैं राजन सर और उनकी क्रिएटिव दृष्टि का बहुत सम्मान करती हूं. उनके साथ काम करना हमेशा से मेरी विशलिस्ट में रहा है और मुझे खुशी है कि आखिरकार वह मौका आ ही गया. इतने फेमस और लंबे समय तक चलने वाले शो का हिस्सा बनना वास्तव में एक सम्मान की बात है.” उन्होंने श्रुति उल्फत संग काम करने पर भी बात की. एक्ट्रेस ने कहा कि श्रुति एक शानदार अभिनेत्री हैं. उनके साथ एक बार फिर स्क्रीन पर दिखना बेहद खुशी की बात है. ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला, अलका कौशल, राहिल आजम और संदीप राजोरा जैसे कलाकार हैं.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में हुई इस महिला की एंट्री, अरमान से है खास कनेक्शन, रूप कुमार भी है सगा

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को तोहफे में मिलेगी अभीरा की चप्पल, कावेरी की कार पर ये शख्स लिख देगा बुड्ढी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >