Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मंडप में रूही को छोड़ देगा अरमान, अभीरा से शादी करने की जताएगा इच्छा, क्या होगा दादी सा का फैसला

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माधव, अभीरा को बताने ही वाला था कि उसका और अरमान का तलाक फाइनल नहीं हुआ है, उसी वक्त उसे चक्कर आ जाता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twists: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा और अरमान के ट्रैक ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. सीरियल में जब से दोनों के तलाक का ट्रैक दिखाया जा रहा है, तब ये और ज्यादा दिलचस्प हो गया है. एक और अरमान और रूही की शादी की तैयारियों तेजी से चल रही है. दूसरी तरफ अरमान के सामने ये राज खुल चुका है कि अभीरा ने उसके माता-पिता की शादी को बचाने के लिए कोर्ट में झूठ बोला था. उसे झूठ बोलने के लिए दादी सा ने मजबूर किया था. इस बीच अरमान को ये अहसास हो चुका है कि अभीरा उससे बहुत प्यार करती है और उसे भी अभीरा से प्यार है.


अभीरा को मिलने बुलाएगा माधव
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि एक बार फिर से दादी सा अरमान को अपनी बातों में ले आती है और उसे रूही से शादी करने के लिए मना लेती है. अरमान शादी के लिए मान जाता है, लेकिन उसका दिल और दिमाग बार-बार अभीरा को याद करता है. दूसरी तरफ अभीरा मसूरी के लिए निकल रही होती है, तभी उसे माधव का फोन आता है. वो किसी तरह से अभीरा को मिलने के लिए राजी करता है. माधव नहीं चाहता कि ये शादी हो. वो अभीरा को पोद्दार हाउस में वापस चाहता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: माधव आया कोमा से बाहर, अरमान और रूही की शादी रोकने के लिए इन लोगों ने मिलाया हाथ, आएगा बड़ा ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही से नहीं बल्कि अभीरा से शादी करना चाहता है अरमान, दादी सा ने फिर रचा बड़ा षड्यंत्र

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: उदयपुर छोड़कर हमेशा के लिए चली जाएगी अभीरा, क्या रूही से शादी तोड़ उसे जाने से रोकेगा अरमान


रूही से शादी नहीं करेगा अरमान
माधव, अभीरा को बताने ही वाला था कि उसका और अरमान का तलाक फाइनल नहीं हुआ है, उसी वक्त उसे चक्कर आ जाता है. शादी के मंडप में अरमान, रूही से शादी नहीं करता है और सबको बताता है कि वो अभीरा से प्यार करता है. दादी सा उसे थप्पड़ मार देती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा को माधव बताता है कि उनकी शादी नहीं हुई. अभीरा, अरमान को ऐसा करने के पीछे वजह पूछने का फैसला करती है. सीरियल में जल्द ही अभीरा और अरमान की शादी दिखाई जाएगी, लेकिन इस शादी को दादी सा नहीं मानेगी और दोनों को घर से निकाल देगी. जिसके बाद दोनों अरमान की असली मां के घर रहेंगे.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने रूही से शादी करने से किया इंकार, नशे की हालत में दादी सा के सामने किया हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >