Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: उजड़ गई अभीरा की दुनिया, अक्षरा को युवराज ने मारी गोली,बड़ा ट्विस्ट

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा और अभीरा यह जानकर हैरान रह जाते है कि युवारज ने सारे सबूत मिटा दिए है. अभीरा, युवराज के ड्राइवर को समझाने की कोशिश करती है कि वह अपने परिवार की खातिर झूठ न बोले.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही. लीप के बाद की कहानी लोगों को नही जमी और इस वजह से इसकी टीआरपी घट रही है. हालांकि मेकर्स ने नया प्रोमो जारी कर फैंस को उत्साहित कर दिया है. लेटेस्ट ट्रैक में दिखाय जाएगा कि अरमान से अभीरा कहती है कि युवराज उसे परेशान करता रहता है और वह ऐसा करता रहेगा. अभिरा को अक्षरा की चिंता होती है और वह कहती है कि युवराज उसकी मां को नुकसान पहुंचाना सकता है. अभीरा कहती है कि वह अक्षरा के साथ दिल्ली जाना चाहती है ताकि युवराज उससे दूर रहे. अभीरा कहती है कि युवराज की सारी सच्चाई अरमान को पता चल गया है. अरमान, युवराज को झूठ बोलने के लिए मारता है और कहता है कि वो अपराधी है. वो कहता है कि अभीरा से वो बहुत प्यार करता है और उसके लिए लव लेटर भेजता है. अरमान उस केस से पीछे हट जाने का फैसला करता है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा और अभीरा यह जानकर हैरान रह जाते है कि युवारज ने सारे सबूत मिटा दिए है. अभीरा, युवराज के ड्राइवर को समझाने की कोशिश करती है कि वह अपने परिवार की खातिर झूठ न बोले. युवराज का ड्राइवर उसकी बात नहीं मानता और सारा दोष खुद पर ले लेता है. अभीरा ये जानकर काफी परेशान हो जाती है. वहीं, अरमान मिसेज पोद्दार को बताता है कि वो ये केस नहीं लड़ सकता. अरमान ने झूठों के लिए लड़ने से इंकार कर दिया. मिसेज पोद्दार नाराज हो जाती है. वह संजय से केस संभालने के लिए कहती है.

अक्षरा पर युवराज ने चलाया गोली

रूही, रोहित से रोका करने के लिए तैयार हो जाती है. हालांकि मनीष रूही से सोचने के लिए कहता है और वो अरमान से आगे बढ़ने का फैसला किया. रूही सोचती है कि अरमान उसके आंसुओं के लायक नहीं है. वहीं, आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान अभीरा और अक्षरा की मदद करने आता है. वो कहती है कि वो दोनों को कोर्ट तक सुरक्षित छोड़ देगा, लेकिन अभीरा उसकी मदद लेने से मना कर देती है. वहीं, शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें युवराज अरमान पर गोली चलाता है लेकिन अक्षरा उसे बचा लेती है और उसे गोली लग जाती है. वे अक्षरा को अस्पताल ले जाते हैं. अक्षरा को लगता है कि वो अब बच नहीं पाएगी और वो अरमान से कहती है कि क्या वो अभीरा का ख्याल रखेगा.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद इस किरदार का कटा पत्ता! अभिमन्यु की तरह कार एक्सीडेंट में हो जाएगी मौत

अरमान करेगा अक्षरा से ये वादा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के नये प्रोमो में दिखाया गया कि अक्षरा जब वह अंतिम सांस ले रही थी तो अरमान उससे वैसा वादा करता है कि वो उसका ख्याल रखेगा. जिसके बाद दोनों की शादी दिखाई जाती है. इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा है कि एक तरफ अपनी मां अक्षरा को खो दिया है अभीरा ने और दूसरा ओर अरमान ले रहा है अभीरा की जिम्मेदारी. ऐसे में कौन सा नया मोड़ लेगी अभीरा की कहानी? प्रोमो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आगे क्या होगा. एक यूजर ने लिखा, कहानी दिलचस्प होने वाली है.

अबतक आपने ये रिश्ता क्या कहलाता है में ये देखा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अबतक दिखाया गया कि अभीरा अरमान को बेरोजगार होने और मसूरी में छुट्टियां मनाने के लिए ताना मारती है. इसपर अरमान कहता है कि वो काम से वहां आया हुआ है. वहीं, डेट पर अरमान के नहीं आने से रूही काफी दुखी हो जाती है. हालांकि वो इस बारे में अपने परिवार को नहीं बताती है और उनसे झूठ बोल देती है. उसकी दोस्त रूही को अरमान के बारे में भूलने के लिए कहते है, लेकिन वो इस बात से इनकार कर देती है. जाग्रत अरमान को भेजने के लिए संजय को धन्यवाद देता है, लेकिन संजय उसे वॉर्न करता है कि उसे पूरा सच नहीं बताने. अगर उसे पूरा सच पता चल गया तो वो ये केस नहीं लड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >