Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कुछ इस तरह अभीरा करेगी अरमान से प्यार का इजहार, क्या रूही का टूट जाएगा दुल्हन बनने का सपना

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, संजय का पर्दाफाश करता है. संजय की सच्चाई जानकर अरमान को बुरा लगता है कि उसकी वजह से अभीरा को परेशानी हुई.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला, गर्विता साधवानी और रोहित पुरोहित मुख्य रोल निभाते हैं. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अरमान के सामने संजय का सच सामने आ गया है. ये खुलासा हो गया है कि संजय ने ही जबरदस्ती अभीरा को अरमान के बैचलरेट पार्टी में बुलाया था. अभीरा ने बताया कि संजय ही था, जिसकी वजह से उसे कहीं नौकरी नहीं मिल रही थी. अरमान को ये सब जानकर झटका लगता है. उसे बुरा लगता है कि संजय के कारण अभीरा की हालत इतनी खराब हो गई.


संजय की सच्चाई अरमान लेकर आया सामने
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, संजय की सच्चाई पूरे परिवार के सामने लेकर आता है. अरमान बताता है कि संजय ने ही अभीरा के बॉस को उसे पार्टी में भेजने के लिए कहा था. हालांकि पहले संजय इन आरोपों को झूठा कहता है. कृष फिर सबको बताता है कि उसने खुद संजय को अभीरा के बॉस से फोन पर बात करते हुए सुना था. संजय ये सच्चाई सुनकर हक्का-बक्का रह जाता है और फिर आरोपों को स्वीकार करता है. संजय बताता है कि वो अभीरा से नफरत करता है क्योंकि उसकी वजह से उसके बच्चे उससे डरते नहीं है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान करेगा अभीरा से हमेशा साथ रहने का वादा, क्या टूट जाएगा रूही संग उसका रिश्ता

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बैचलर पार्टी में अरमान के फ्रेंड को अभीरा मारेगी थप्पड़, उसका दोस्त लेगा ऐसे बदला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बैचलरेट पार्टी में पूल में गिर जाएगी अभीरा, मदद के लिए आगे आएगा अरमान


इस तरह अभीरा ने किया अरमान से अपने प्यार का इजहार
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान को पता चल जाता है कि अभीरा ने कोर्ट में विद्या और अरमान की शादी बचाने की वजह से झूठ बोला था. अभीरा से अरमान पूछता है कि उसने झूठ क्यों बोला. अभीरा उसे अपनी शादी पर ध्यान देने के लिए कहती है. हालांकि अरमान उससे बार-बार पूछता है. अभीरा उससे कहती है कि वो उससे प्यार करती है और ये सुनकर हैरान हो जाता है. क्या अरमान को भी होगा अभीरा से प्यार होने का अहसास. क्या रूही संग अरमान की नहीं होगी शादी. आने वाले एपिसोड में सारे सवालों का जवाब मिलेगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस में अभीरा और अरमान को मिलाने का बनाया गया प्लान, क्या फिर से टूटेगा रूही का दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >