Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा नहीं बन सकती है कभी मां, सच्चाई जानकर रो पड़ा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: स्टारप्लस के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों को 440 वोल्ट का झटका लगने वाले है, क्योंकि अपकमिंग एपिसोड में पता चलेगा कि अभीरा कभी मां नहीं बन सकती है. ये बात सुनकर अरमान बुरी तरह टूट जाएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर्स अपने अपकमिंग एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. आने वाला ट्विस्ट अभीरा, अरमान और रूही की जिंदगी में हाईवोल्टेज ड्रामा लेकर आएगा. खैर, काफी उथल-पुथल के बाद, अरमान अपने दिल में अभीरा के लिए जगह बनाने की कोशिश करता है और रूही एक बार फिर उनके बीच आ गई है. फैंस अरमान और अभीरा के मिलने का इंतजार कर रहे हैं. अरमान रूही का केस लड़ रहा है और वह उनके सामने इमोशनल ड्रामा करती नजर आएंगी.

कभी मां नहीं बन सकती है अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में अभीरा (समृद्धि शुक्ला) को जेनेटिक डिसऑर्डर से पीड़ित है. अगर उसे चोट लगती है तो यह उसके लिए खतरा होगा. वह टेस्ट कराएगी और पता चलेगा कि वह कभी मां नहीं बन सकती है. यह अरमान के लिए सबसे चौंकाने वाला मोड़ होगा, क्योंकि उसे अभीरा की रिपोर्ट मिल जाएगी. खैर, उसे अपने परिवार से अभीरा की रिपोर्ट छिपाते हुए देखा जाएगा, क्योंकि वह नहीं चाहता कि किसी को भी उसकी पत्नी के जीवन की कड़वी सच्चाई का पता चले. अरमान (रोहित पुरोहित) जानता है कि दादीसा अभीरा की जिंदगी बर्बाद करने में लगी हुई है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस आते ही अभीरा की जान खतरे में पड़ी, माधव नहीं ये खास इंसान बचाएगा उसकी जान

Also Read:Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही बनी मास्टरमाइंड, अभीरा पर लगाया अरमान को छीनने का आरोप, क्या फिर से दूर हो जाएंगे दोनों

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की पुरानी रूही ने इस शो में मारी धमाकेदार एंट्री, बोलीं- मैं विराट की एक्स वाइफ…

क्या अभीरा को कभी इस सच्चाई का चलेगा पता

दूसरी ओर, अभीरा अरमान के साथ एक अच्छा फ्यूचर बनाने का सपना देखती हुई दिखाई देगी, जिसमें वह उसके साथ दो बच्चे चाहती है. अरमान तबाह हो जाएगा और अभीरा के इस ड्रीम को कभी भी तोड़ना नहीं चाहेगा. क्या अभिरा को अपनी जिंदगी का सच पता चलेगा? क्या रूही (गर्विता साधवानी) पूरी स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करेगी? क्या अरमान और अभिरा फिर से एक होंगे और एक दूसरे के लिए लड़ेंगे? सीरियल के आने वाले एपिसोड में कई ट्विस्ट आएंगे.

Also Read-Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने फुफासा को अभीरा से माफी मांगने के लिए किया मजबूर, पोद्दार फर्म छोड़ने की दी धमकी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >