Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने तोड़ा रूही का दिल, सिर्फ इस वजह से शादी करने के लिए भरेगा हामी

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा पोद्दार हाउस छोड़कर चली जाएगी. अरमान और रूही की शादी की बात होगी. अरमान इस शादी के लिए मान जाएगा, लेकिन रूही के सामने एक शर्त रखेगा.

स्टार प्लस का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक से दर्शक बंधे हुए है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अभीरा और अरमान का तलाक फाइनल हो गया है. दादी सा अभीरा को पोद्दार हाउस छोड़ने के लिए कहती है. अरमान उससे कहना चाहता कि अब वो रूही से प्यार नहीं करता, लेकिन कह नहीं पाता. दादी सा अभीरा को मंगलसूत्र निकालने के लिए कहती है. अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त टर्न देखने के लिए तैयार हो जाए.


अब रूही से प्यार नहीं करता अरमान
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दादी सा, विद्या और घर वाले अरमान और रूही की शादी के लिए मान गए है. सीरियल के सेट से टेली रिपोर्टर के एक वीडियो क्लिप के अनुसार, अरमान, रूही से शादी करने के लिए मान जाएगा. अभीरा घर छोड़कर चली जाएगी. मनीष उन दोनों की शादी की बात से खुश नहीं होंगे. मनीष, रूही से कहेंगे कि जिस तरह अरमान ने अभीरा को छोड़ दिया, उससे वो कभी प्यार नहीं करेगा. रूही ये सुनकर काफी दुखी हो जाएगी और अरमान से बात करेगी. अरमान उससे कहेगा कि वो उससे अब प्यार नहीं करता है. वो अपने परिवार के लिए उससे शादी कर रहा है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान और अभीरा का हो गया तलाक, अपकमिंग एपिसोड में होगा जबरदस्त तमाशा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अरमान-रूही का होगा रोका, अभीरा का टूटेगा दिल, ये शख्स करेगा जमकर हंगामा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अदालत में झूठ बोलेगी अभीरा, क्या उसके सामने आएगा अरमान और रूही के अतीत का सच


इस वजह से रूही से शादी करने के लिए अरमान भरेगा हामी
अरमान, रूही से कहेगा कि वो पोद्दार हाउस में कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं चाहता है और शांति चाहता है. रूही की आंखें ये बातें सुनकर भर आएगी. क्या रूही सच्चाई जानकर इस शादी से पीछे हट जाएगी. क्या अरमान को अभीरा की याद आएगी. क्या वो उसके प्यार को समझ पाएगा. आगे एपिसोड में कई सारे राज खुलेंगे. बता दें कि 15 सालों से राजन शाही का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार प्लस पर चल रहा है. सीरियल की लोकप्रियता अभी तक बनी हुई है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या फिर से होगी इस शख्स की सीरियल में एंट्री, रोकेगा अरमान और रूही की शादी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >