Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने खुद रोक दी अरमान संग अपनी सगाई, इस बार रूही नहीं कुछ और है वजह

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जाएगा कि अभीरा रिंग खोने की वजह से काफी परेशान है. अरमान उसे विश्वास दिलाता है सब कुछ ठीक हो जाएगा. वहीं, रूही दादी सा को रिंग के बारे में बताने का सोचती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में भरपूर ड्रामा दिखाया जा रहा है. कावेरी ने सगाई की अंगूठी को रखने के लिए अभीरा को जिम्मेदारी दी थी. अभीरा को रिंग रखने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. पहले उसे बदमाशों से लड़ना होता है, जो रिंग चुराने आते है. उसके बाद रिंग को रूही चुरा लेती है. हालांकि ये बात अभीरा को नहीं पता है. अभीरा को टेंशन है कि रिंग चोरी होने की बात वो दादी सा को कैसे बताएगी.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा?

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रोहित, माधव को समझता है कि वो परेशान ना हो. कावेरी ने सगाई करने की मंजूरी दे दी है. रूही, दादी सा को गुम हुई अंगूठी के बारे में बताने का सोचती है. उसे लगता है ऐसा करने से सगाई कैंसिल हो जाएगी. दूसरी तरफ अभीरा रिंग को खोने से परेशान हो जाती है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा?

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा से वादा करता है कि वो सगाई को परफेक्ट बनाएगा. रिंग सेरेमनी में अरमान, अभीरा को वैसे ही नकली रिंग देता है. रूही के पास असली रिंग है और वो दूसरे रिंग को देखकर चौंक जाती है.

सगाई समारोह में क्या होता है?

समारोह में अभीरा और अरमान डांस करते हुए एंट्री लेते हैं, अभीरा और अरमान को इतना खुश देखकर रूही का गुस्सा सातवें आसमान तक पहुंच जाता है. सगाई समारोह आगे बढ़ता है और अभिरा और अरमान अंगूठियों एक-दूसरे को पहनाते है. अभीरा वो फेक रिंग पहनने से इनकार कर देती है और असली रिंग के चोरी होने की सच्चाई बता देती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >