Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के साथ हनीमून पर जाने का प्लान करेगी रूही, अभीरा दिखाएगी उसे उसकी असली जगह

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि नकली रिंग असली रिंग में बदल जाती है. पोद्दार परिवार का एक शख्स ही ऐसा करता है और वो अरमान नहीं होता है. वहीं, रूही एक बड़ी चाल चलेगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक नया ट्रैक देखने के लिए रेडी हो जाए. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अभीरा के फेक रिंग के बारे में बताने पर दादी सा काफी गुस्सा करती है. रूही खुश होती है कि अभीरा और अरमान की सगाई अब रूक जाएगी. हालांकि उसकी खुशी ज्यादा देर नहीं रहती और उनकी सगाई हो जाती है. वहीं, दूसरी तरफ रोहित को पता चल जाएगा कि रूही ही वो इंसान है, जिसने सगाई की अंगूठी छिपाया था.

ये रिश्ता क्या कहलाता में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि मनीषा, रूही के अंगूठी चुराने के बारे में उसकी बातें सुन लेती है. जिसके बाद वो फेक रिंग को असली रिंग से बदल देती है. वहीं, रोहित, अभीरा और अरमान के लिए हनीमून पैकेज लाता है और उन्हें सरप्राइज देने का प्लान करेगा. वो रूही को हनीमून पैकेज दिखाएगा. रूही वो पैकेज ले जाकर अरमान को इमोशनली ब्लैकमेल करेगी. अभीरा को ये पता चल जाएगा और वो रूही को वॉर्न करेगी कि अपनी हद में रहे. अभीरा, रूही को बताएगी कि अरमान उसका जीजा है.

अभीरा क्यों लेगी लोन

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पोद्दार परिवार अभीरा और अरमान की शादी के लिए सोने का कार्ड चुनते है. रूही, अभीरा को ये सब दिखाकर बुरा फील करवाने की कोशिश करेगी. अभीरा बैंक जाकर लोन लेने की कोशिश करेगी और उसे लोन मिल जाएगा. वो खुशी में दादी सा को हग कर लेगी. हालांकि दादी सा उसके फैसले पर गुस्सा करेगी, लेकिन अभीरा उनका भी दिल जीत लेगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने खुद रोक दी अरमान संग अपनी सगाई, इस बार रूही नहीं कुछ और है वजह

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा अरमान, अभीरा को कहेगा ‘लालची’, आएगा बड़ा ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >